युद्ध के बीच अमेरिका के सीनेट को सम्बोधित करेंगे  वलाडिमिर ज़ेलेंस्की

 
The Chopal
विदेश| रूस और यूक्रेन के मध्य जारी कुरुक्षेत्र के रण का आज 10 वां दिन है। रूस यूक्रेन को तबाह करने पर आमादा है। अमेरिका के साथ कई पश्चिमी देश इस संदर्भ में लगातार रूस की आलोचना कर रहे हैं और उसके विरोध में खड़े हैं। अब इस युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलाडिमिर ज़ेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) आज जूम के माध्यम से अमेरिका सीनेट को सम्बोधित करेंगे। बता दें रूस ने जब से यूक्रेन पर हमला किया है। अमेरिका लगातार यूक्रेन के पक्ष में और रूस के विरोध में खड़ा है। अमेरिका के कई सांसद रूस का विरोध कर रहे हैं और रूस के साथ तेल आयात को बन्द करने की अपील कर रहे हैं। अब इस संदर्भ में आज यूक्रेन के राष्ट्रपति सीनेट को सम्बोधित करेंगे।
 यदि रूस के साथ तेल आयात बन्द हुआ तो पूरे विश्व के कई देशों में तेल के दामो में बढ़ोत्तरी देंखने को मिलेगी। जो सभी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि अमेरिका ने यूक्रेन की भी सैन्य सहयता नहीं दी वह अभी भी लगातार रूस के साथ संपर्क में बना हुआ है। बता दें अभी हाल ही में यूक्रेन ने सोशल मीडिया से यह अनुरोध किया था कि वह उनके यहां से अपने सम्पर्क को काट दें। यू ट्यूब ने असाधारण परिस्थितियों की दलील देते हुए कहा है कि रूस यूक्रेन में जारी विवाद के चलते यू ट्यूब पर मोनोटाइजेशन रुक गया है इसलिए वह ऐसे चैनलों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं जिसमे मुख्यतः रूस के कई चैनल सम्मिलित हैं। 
YouTube के प्रवक्ता आइवी चोई ने कहा कि यू ट्यूब कई रूसी चैनलों के मुद्रीकरण पर प्रतिबंध लगा रहा है। जो रूस और यूक्रेन के मध्य जारी विवाद के दायरे में आते हैं। मीडिया आउटलेट ने चोई के हवाले से कहा, "हम इन चैनलों के लिए सिफारिशों को महत्वपूर्ण रूप से सीमित कर देंगे। उन्होंने आगे कहा, इस निर्णय पर आगे की कार्यवाही परिस्थितियों के अनुसार होगी। वही जो लोग सोशल मीडिया के नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके वीडीयो को डिलीट कर दिया जाएगा।