16 जिलों की 59 सींटो पर रविवार को होगा मतदान , जाने क्या है यहां खास

 

THE CHOPAL

उत्तरप्रदेश में जारी सियासत के बीच यूपी में दो चरण के चुनाव हो चुके हैं। वहीं 16 जिलों की 59 सींटो पर तीसरे चरण के चुनाव हेतु रविवार को मतदान होगा। वहीं आज इस चरण के प्रचार प्रसार का अंतिम दिन था अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए सत्ता में वापसी हेतु पूरा प्रयास किया और जनता को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं इन प्रचार में सभी पार्टियों के दिग्गज नेता भी शामिल हुए, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल , प्रदेश मंत्री सतीश महानता, नीलिमा कटियार, राम नरेश अग्निहोत्री, शिवपाल यादव व रामवीर उपाध्याय ने अपनी अपनी विधानसभा से जनता को लुभाने का प्रयास किया। लेकिन इनकी किस्मत का फैसला  रविवार को मतदान के बाद मतदान करेंगे। 

मुख्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी अजय शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीसरे चरण में हाथरस, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा जिले में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और इन राज्यों में मतदान होगा।

जाने किस राज्य में है सबसे ज्यादा प्रत्याशी :- 

तीसरे चरण में 2.15 करोड़ मतदाता 627  उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण के लिए 15553 मतदान केंद्र और 25741 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तीसरे चरण में सबसे अधिक 15-15 प्रत्याशी एटा, ललितपुर की मेहरौनी और महोबा सीट पर हैं

जाने किस राज्य में है सबसे कम प्रत्याशी :-

 सबसे कम  प्रत्याशी मैनपुरी की करहल सीट पर हैं। यहां सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मुकाबला केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और बसपा के कुलदीप नारायण से है।