जब मोदी का किसी भी जगह से चुनाव लड़ना स्वकारणीय तो मेरा क्यों नहीं:- शत्रुघ्न सिन्हा

 

The Chopal 

कर्नाटक| पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को उस बात पर घेरा जिसमे उन्होंने शत्रुघ्न को बाहरी बताया था। उन्होंने कहा जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनावी रण में ताल ठोंक सकते हैं मैं क्यों नहीं। पार्टी के लोग मोदी के बारे में ऐसे शब्दों का प्रयोग क्यों नहीं करते हैं। 

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मुझे मालूम है पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हमारी जीत होगी। आसनसोल की जनता टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के नाम पर वोट डालने जाएगी। क्योंकि उन्होंने पश्चिम बंगाल के विकास हेतु जमकर काम किया है। 

वही भाजपा को जवाब देते हुए उन्होंने कहा, यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसी भी जगह से चुनाव लड़ना स्वकारणीय है। तो यही भावना मेरे प्रति भी लोगों की होनी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें भाजपा नेता सुकांत मजूमदार और अग्निमित्र पॉल ने शत्रुघ्न सिन्हा को बाहरी करार दिया था जिसपर उन्होंने यह टिप्पणी की है।