पुलवामा हमले में शहीद जवानों को योगी और नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि
Feb 14, 2022, 10:38 IST
The Chopal
देश| पुलवामा का हमला कोई चाह कर भी नहीं भूल सकता। आज पूरा देश शहीदों के संघर्ष को याद कर रहा है और आज के दिन को काले दिन के रूप में मना रहा है। क्योंकि आज के दिन यानी 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर में पुलवामा अटैक हुआ था और देश के 40 जवान शहीद हो गए तो व 70 जवान इस हमले में गम्भीर रूप से घायल थे।
बता दें 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के काफिले में घुसकर विस्फोटकों से लदी कार टकरा दी थी. इसके बाद सीआरपीएफ की बस में धमाका हो गया था। जिसमें भारत ने अपने 40 जवानों की जान गवाई थी।
इस हमले को याद करते हुए आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, देश के वीर सपूतों को उनके बलिदान के लिए देश हमेशा याद रखेगा। जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि और शत शत नमन।
वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए माँ भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि! आप सबका बलिदान समाज पर ऋण है। आप सभी का त्याग आतंकवाद के विरुद्ध हम सभी को एकजुट करता है। जय हिंद