बड़ी खबर- LAC पर एक बार फिर से झड़प, चीन के 20 सैनिक घायल, भारतीय सेना ने दिखाई बहादुरी

नई दिल्ली. खबर के अनुसार पूर्वी लद्दाख में एलएसी LAC पर एक बार फिर से झड़प की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने एलएसी LAC की यथास्थिति को बदलने की कोशिश की. उनके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोक लिया।
 

नई दिल्ली. खबर के अनुसार पूर्वी लद्दाख में एलएसी LAC पर एक बार फिर से झड़प की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने एलएसी LAC की यथास्थिति को बदलने की कोशिश की. उनके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों तरफ के सैनिक भिड़ गए. 4 भारतीय और 20 चीनी जवान झड़प में घायल हुए हैं,

3 दिन पहले नाकुला में हुई थी झड़प

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झड़प तीन दिन पहले सिक्किम के नाकुला में झड़प हुई थी. कहा जा रहा है कि चीनी सैनिक एलएसी पार करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन भारतीय सैनिकों की कार्रवाई के बाद पीछे हटने पर मजबूर हुए,

16 जून को भी सैनिकों में हुई थी झड़प

15-16 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में एलएसी LAC पर भी झड़प हुई थी, जिसमें भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया. झड़प में चीन के करीब 40 सैनिक मारे गए थे। भारतीय सेना की बहादुरी की वजह से चीनी सैनिक पीछे हटने पर मजबूर हो गए थे