24 घंटों में 4 बड़े विमान क्रैश से दहली दुनिया, जानिए पूरी खबर
Newyork: रविवार का दिन दुनिया के लिए ब्लैक संडे साबित हुआ । पिछले 24 घंटों मे हुई 3 विमान क्रैश की घटनाओं में 2 पायलटों सहित 15 लोगों की मौत हो चुकी है . नाइजीरिया में रविवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई । नाइजीरिया की वायु सेना के प्रवक्ता इबीकुनले दारामोला ने ट्वीट किया कि king Air-350 ने राजधानी अबुजा के हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दोरान विमान के इंजन में खराबी का पता चला और विमान ने वापस लौटने का प्रयास किया
उन्होंने कहा , दुर्भाग्य से विमान में सवार सातों लोगों की मौत हो गई । एक और अमेरिका मैक्सिको के वेराक्रूज राज्य में सेना के एक विमान के क्रैश होने के कारण 6 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई । मैक्सिको के रक्षा मंत्री ने रविवार को एक बयान में बताया कि हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ , जब वायुसेना का liarjet 45 जालपा शहर के हवाईअड्डे से उड़ान भर रहा था । उन्होंने यह नहीं बताया गया कि हादसा किस कारण हुआ और विमान में कितने लोग सवार थे । इसमें बताया गया कि सेना के 6 कर्मी इस हादसे में मारे गए और मामले की जांच जारी है
एक और अलबामा में प्रशिक्षण के कार्य में लगे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक फ्लाइंग प्रशिक्षक और जापानी वायु आत्म रक्षा बल के एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई । अमेरिकी वायु सेना ने इस बारे में बताया । वायुसेना ने रविवार को फ्लाइंग प्रशिक्षक का नाम जारी किया । मोंटगोमरी के निकट शुक्रवार को टी -38 सी तालोन प्रशिक्षु विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी मौत हो गई