सैमसंग (SAMSUNG) कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट को 2 साल 5 महीने की सज़ा, जानिए वज़ह

THECHOPAL मोबाइल, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग के वाइस प्रेसिडेंट जे वाय ली को 2 साल 5 महीने साल की सजा सुनाई गई है. उन्हें ये सजा भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनाई गई है. उन पर कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून को रिश्वत देने का आरोप लगा
 

THECHOPAL

मोबाइल, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग के वाइस प्रेसिडेंट जे वाय ली को 2 साल 5 महीने साल की सजा सुनाई गई है. उन्हें ये सजा भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनाई गई है. उन पर कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून को रिश्वत देने का आरोप लगा हुआ है.
साल 2017 के फरवरी महीने में भी जे वाय ली को गिरफ्तार कर लिया गया था. परंतु उनकी अपील पर तब सजा को कम करके निलंबित कर दिया गया था. तब कोरिया की सुप्रीम कोर्ट ने मामले को वापस सियोल हाईकोर्ट भेज दिया था, जहाँ उसे ढाई साल की सजा सुनाई है,

सैमसंग (SAMSUNG) के वाइस प्रेसिडेंट जे वाय ली के जेल जाने से TECH की इस दिग्गज कंपनी के व्यापार पर भी बड़ा प्रभाव पड़ेगा. सैमसंग के मालिक जो जे वाय ली के पिता थे , उनकी मृत्यु अक्टूबर महीने में हो गई थी. पूरी दुनिया में फैली हुई कंपनी पर नियंत्रण के लिए जे वाय ली की स्थिति भी कमजोर होगी . 52 साल के ली को साल 2017 में भी 5 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तब उन्होंने कोई भी गलत काम करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उनकी सजा को कम करते हुए केवल एक साल की सजा काटने के बाद ही उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था