Credit Suisse Data Leak: स्विस बैंक के 18,000 से अधिक खातों का डेटा लीक! कई दिग्गजों के नाम भी है शामिल, पूरी दुनिया में मचा हड़कंप 

Credit Suisse Data Leak: स्विट्जरलैंड का बैंकिंग सिस्टम पूरी दुनिया में चर्चा का विषय रहता है. इसी के चलते यहां के दूसरे सबसे बड़े बैंक के 18,000 ग्राहकों की अकाउंट डाटा लीक हो गया. इससे कई ऐसी बातें सामने आ रही हैं, जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है.

 

New Delhi: Swiss bank Latest News: खूबसूरत वादियां, लग्जरी घड़ियां और बेहतरीन चॉकलेट के लिए दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वाला स्विट्जरलैंड अपने बैंक सीक्रेट  सिस्टम के लिए भी पहचाना जाता है. पूरी दुनिया में स्विस बैंकों (Swiss Banks) के क्लाइंट्स की लिस्ट हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है. स्विट्जरलैंड में Credit Suisse बैंकिंग सिस्टम के सबसे मुख्य प्लेयर्स में से एक माना जाता है. इस समय इस बैंक के खाताधारकों की एक ऐसी लिस्ट सामने आ गई है, जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है. 

हुआ 18 हजार से अधिक खातों का डाटा लीक

गौरतलब है कि क्रेडिट सुइस (Credit Suisse) दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण फाइनेंशियल संस्थाओं में से एक मानी जाती है, जिसकी नींव 166 वर्ष पुरानी हैं. क्रेडिट सुइस में इस समय लगभग 50,000 कर्मचारी काम करते हैं. वहीं, बैंक के ग्राहकों की संख्या करीब 15 लाख है. आपको बता दें कि यह स्विट्जरलैंड का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है. लेकिन इस समय बैंक के खाताधारकों की एक ऐसी लिस्ट सामने आई है, जिससे दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है. आइए इस बैंक के पूरे डेवलपमेंट के बारे में जानते हैं. 

BREAKING: Leaked bank records show how Credit Suisse helped dictators, corrupt politicians, spies, and criminals hide their illicit fortunes.

This is #SuisseSecrets, one of the world’s largest investigations into the world of Swiss banking https://t.co/ijEPe5aNN2




अकाउंट होल्डर्स की लिस्ट लीक

जैसा कि हम जानते है कि स्विस बैंकों में दुनियाभर के दिग्गजों के अकाउंट होने की चर्चा अक्सर चलती रहती है. इसी बीच जर्मनी के एक अखबार 'Süddeutsche Zeitung' और Organized Crime and Corruption Reporting Project (OCCRP) की संयुक्त इंवेस्टिगेंटिंग रिपोर्टिंग के अनुसार इस बैंक से जुड़ी कई बड़ी जानकारी सामने आ रही हैं. इस जानकारी के लीक होने के बाद हड़कंप मच गया है.

जानकारी अनुसार बता दे कि, एक व्यक्ति ने 1940 से 2010 के दशक तक के अकाउंट्स से जुड़ी जानकारी जर्मनी के Süddeutsche Zeitung को कथित तौर पर लीक कर दी थी. इस पब्लिकेशन ने OCCRP और न्यूयॉर्क टाइम्स सहित 46 अन्य न्यूज ऑर्गनाइजेशन के साथ इस जानकारी को साझा कर दिया गया.इस डिटेल्स में विदेशी ग्राहकों के 18 हजार बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी है. इससे स्विस बैंकिंग सिस्टम से जुड़े तमाम खेल का पता चल गया है.

160 रिपोर्टरों ने खंगाला डाटा

OCCRP की रिपोर्ट के मुताबिक, इन मीडिया आउटलेट्स के 160 रिपोर्ट्स ने सभी डेटा की छानबीन की जिसमें कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जांच के दौरान ये बात सामने आई कि इस बैंक में दर्जनों भ्रष्ट नेताओ, अपराधियों, जासूसों, तानाशाहों और अन्य संदिग्ध लोगों के बैंक अकाउंट शामिल थे. इतना ही नहीं, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बैंक अकाउंट ऐसे लोगों के नाम पर नहीं हैं, जिन्हें कोई नहीं जानता है बल्कि एक गूगल सर्च से इनके सारे कारनामे सामने आ जाते. इसमें यह बात सामने आई कि इन 18,000 अकाउंट्स में 8 बिलियन डॉलर की रकम जमा की गई थी और यह अकाउंट्स काफी लंबे समय तक ऑपरेशनल रहे थे.

बैंक द्वारा जारी किया गया बयान

रिपोर्ट लीक होने के बाद, दर्जनों मीडिया हाउस ने इसे एकसाथ प्रकाशित कर दिया. इसके बाद Credit Suisse ने भी बयान जारी करते हुए कहा, बैंक किसी भी तरह का गलत काम करने के आरोपों को 'पूरी तरह से खारिज' कर रहा है. बैंक को पिछले तीन हफ्तों में इन पब्लिकेशन हाउस के कंसॉर्टियम से दर्जनों इन्क्वायरी आई थी और बैंक ने कई ऐसे अकाउंट्स को भी रिव्यू किया है, जिनको लेकर सवाल खड़े किए जा सकते हैं.' दरअसल, मीडिया में प्रकाशित आलेखों में बताया गया है कि बैंक के क्लाइंट्स में मानवाधिकार हनन करने वाले लोग और प्रतिबंधों का सामना कर रहे बिजनेसमैन भी शामिल थे.

बैंक ने यह जानकारी भी दी है, 'जिन अकाउंट्स को रिव्यू किया गया, उनमें से 90% प्रेस की इन्क्वायरी से पहले या तो बंद हो चुके थे या बंद होने की प्रक्रिया में थे. इनमें से 60 फीसदी अकाउंट 2015 से पहले बंद किए जा चुके थे.'

Also Read : Buy land on Moon: त्रिपुरा के एक शिक्षक ने चांद पर खरीदी जमीन! सिर्फ 6,000 रुपये में हुई डील, आपके पास भी है मौका