इस देश पर आया भीषण संकट , 97% जनसंख्या चली जाएगी गरीबी की रेखा के नीचे 

 

THE CHOPAL

अफगानिस्तान| अफगानिस्तान ने बढ़ते संकट को पर एक बार पुनः संयुक्त राष्ट्र के वर्ड फूड प्रोग्राम पर चिंता जाहिर की है। संयुक्त राष्ट्र की एक इकाई ने कहा है की अफगानिस्तान की स्थिति अत्यधिक दयनीय है। लोग भूख से तड़प रहे हैं। खाने का इंतजाम करने के लिए अपने बच्चों और अपने अंगों के बेच रहे हैं।

WFP के चीफ़ डेविड बेसली ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय अफगानिस्तान को मदद पहुंचाने की अपील की है। देश की आधी से अधिक जनसंख्या भूंखमरी से पीड़ित हैं। अफगानिस्तान आज अकाल, महामारी, आर्थिक संकट से जूझ रहा है।  

आर्थिक संकट के जिस दौर से अफगानिस्तान जूझ रहा है उसे देखकर प्रतीत होता है की आने वाले समय मे अफगानिस्तान बड़े संकट से जूझेगा ओर घुटनों पर आ जायेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां 24 मिलियन लोग भुखमरी से जूझ रहे हैं। आधी आबादी अकाल झेल रही है।  जिसके चलते यहां की तकरीबन 97% जनसंख्या गरीबी की रेखा से नीचे चली जाएगी.