Oymyakon city Russian : धरती पर एक ऐसा शहर जहां गाड़िया सिर्फ गर्मियों में बंद होती है, जानिए कारण
Oymyakon city Russian : पृथ्वी पर एक ऐसा शहर भी है, जो सबसे अधिक ठंडा माना जाता है. यह शहर रूस में उपस्थित है, यहाँ पर गाड़ियों के इंजन गर्मी के मौसम में ही बंद किए जाते हैं. इंसान के पास ऐसी अद्भुत अनुकूलन क्षमता होती है कि वह हर प्रकार के वातावरण के अनुकूल स्वयं को बना लेता है.
विश्व में कई जगह ऐसी भी हैं जहाँ पर मौसम नहीं बदलता है. आज हम ऐसे ठंडे शहर की बात करने जा रहे हैं जो छोटा-सा शहर उत्तरपूर्वी रूस में स्थित है, इस शहर का नाम ओम्याकॉन सिटी (Oymyakon city) है.
सर्दियों में नॉर्मल तापमान रहता है -50℃
Oymyakon city हमारी पृथ्वी पर सबसे ठंडे लेकिन फिर भी बसे हुए शहर के तौर पर पहचान रखता है. आपको जानकारी के लिए बता दे कि सर्दियों के मौसम में यहाँ पर इतनी अधिक ठंड पड़ती है कि तापमान शून्य से 58 ° F (अर्थात माइनस 50 डिग्री सेल्सियस) तक पहुँच जाता है.
यह रूस का एक छोटा-सा गाँव है जहां कई जिसकी आबादी करीब 500 जितनी है. Oymyakon city तथा Verkhoyansk वर्ल्ड में यह दो स्थान ऐसे हैं जहाँ पर -50.0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे तापमान दर्ज किया गया है, लेकिन फिर भी ये दो स्थान स्थायी तौर पर बसे हैं.
ओम्याकॉन सिटी में अक्टूबर तथा मार्च के महीनों में कभी भी अधिक ठंड नहीं रहती है. यहाँ पर सर्दियाँ लंबी व अधिक ठंडी होती हैं. गर्मियों के मौसम में यहाँ हल्का गर्म वातावरण बना रहता है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक ऐसे स्थान पर सबसे गर्म महीना जुलाई 2010 रहा है. वह इसलिए है क्योंकि इस महीने में इस स्थान का सबसे ज़्यादा तापमान +18.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था.
इस प्रदेश में इतना कठोर जल वायु होने के बाद भी यहाँ के लोग घाटी में रहा करते हैं. बच्चे इन कड़कती सर्दियों को झेल पाए इसलिए यहाँ पर बच्चों को तापमान के मुताबिक किस प्रकार से रहना है, यह ट्रेनिग दी जाती है. इतना ही नहीं आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि यहाँ पर बच्चे -50 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भीपढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं.
सर्दियों में यहाँ नहीं उगाई जाती कोई फ़सल
Oymyakon city में अब तक का सर्वाधिक निम्न तापमान का रिकॉर्ड सन 1924 में एक माइनस 71.2 सेल्सियस (माइनस 96.16 फ़ारेनहाइट) ही रहा था. इसके अलावा अगर यहाँ पर 28 जुलाई 2010 में, Oymyakon में सर्वाधिक उच्च तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सर्दियों के मौसम का जब आगमन होता है तो यहाँ पर कड़कती ठंड पड़ती है इसलिए इस प्रदेश में कोई भी फ़सल नहीं उगा सकते हैं. यहाँ के लोग अधिकतर अलग-अलग प्रकार के मांस खाकर जीवन बिताते हैं.
यहाँ के निवासी अपनी गाड़ियों के इंजन को रोजाना 24 घंटे चालू रखते हैं, अर्थात यहाँ पर गाड़ियों को कभी बंद नहीं करते है. मांस और इससे बने उत्पादों का सेवन करके यहाँ के लोग ज़िंदा रहते हैं. Oymyakon city तथा Verkhoyansk इन दोनों प्रदेशों को ठंड का उत्तरी ध्रुव माना जाता हैं. यहाँ की ज़मीन भी स्थायी रूप से जमी हुई होती है.