व्हाट्सअप्प की सेवा की शर्तों और गोपनीयता नीति के बदलावों को स्वीकार नहीं किया तो 8 फरबरी को बंद हो जाएगा व्हाट्सप्प
नई दिल्ली, 6 जनवरी (IANS)|भारतीय उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सऐप की ओर से एक नोटिफिकेशन मिला है, जिसमें उन्हें सेवा की शर्तों और गोपनीयता नीति में बदलावों को स्वीकार करने के लिए कहा गया है। आठ फरवरी तक ऐसा न करने पर उपयोगकर्ता के खाते को हटा दिया जाएगा। ऐप नोटिफिकेशन के बहुत अधिक विवरण नहीं मिले हैं,
UPDATE POLICYमें लिखा है, “जब आप हमारी सेवाओं को INSTALL करते हैं या उपयोग करते हैं तो WHATSAPP को अपनी सेवाओं को संचालित करने, उपलब्ध कराने, सुधारने, समझने, कस्टमाइज करने, सपोर्ट करने और मार्केटिंग की कुछ जानकारी इकट्ठा करनी होती है। हमारी सेवाओं का उपयोग करने वाले और आपस में बातचीत करने वाले व्यवसायों को अपनी बातचीत की जानकारी हमें देने की जरूरत है।”
व्हाट्सएप की ये नई सेवा शर्तें और गोपनीयता नीति 8 फरवरी से लागू होंगी। मोबाइल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह अपनी सेवाओं को संचालित करने, उपलब्ध करने, सुधारने, समझने, कस्टमाइज करने, सपोर्ट करने और मार्केटिंग में मदद करने के लिए थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर और अन्य फेसबुक कंपनियों के साथ काम करता है।