The Chopal

आम आदमी को बड़ी राहत! देश में 25 महीने के निचले लेवल पर थोक महंगाई, ये चीजे हुई सस्ती

   Follow Us On   follow Us on
महंगाई में गिरावट, भारत में महंगाई, फरवरी में खुदरा महंगाई, थोक महंगाई, wpi inflation, wholesale inflation in wholesale inflation, wholesale inflation, retail inflation in february, repo rate, petrol diesel price, News, News in Hindi, Latest News, Headlines, बिज़नस न्यूज़ Samacharx

The Chopal, नई दिल्ली : अब महंगाई के मोर्चे पर राहत भरे आंकड़े सामने आए हैं। बीते फरवरी माह में देश में थोक महंगाई (Wholesale Inflation) गिरकर अपने 25 महीने के निचले स्तर तक आ गई। फरवरी में यह गिरकर 3.85 % तक रही है। मैन्यूफेक्चरिंग आइटम्स के साथ ही फ्यूल एंड पावर की कीमतों में गिरावट से देश में थोक महंगाई घटी है। आज मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी निकल कर सामने आई है। बता दे कि WPI बेस्ड महंगाई में गिरावट का यह लगातार नौवां महीना भी है। थोक महंगाई जनवरी महीने में 4.73 % तक थी। दिसंबर 2022 में यह 4.95 % तक थी। इससे पहले नवंबर 2022 में थोक महंगाई 5.85 % तक रही थी। वहीं, फरवरी 2022 में देश की थोक महंगाई 13.43 % तक रही थी। फूड इंडेक्स इंफ्लेशन में भी गिरावट आई है। फरवरी में फूड इंडेक्स इन्फ्लेशन गिरकर 2.76 % पर रह गई। यह जनवरी महीने में 2.95 % पर थी।

देश में प्रेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में गिरावट

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में बताया, 'फरवरी महीने में महंगाई में आई गिरावट मुख्य रूप से क्रूड पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस, नॉन-फूड ऑर्टिकल्स, फूड प्रोडक्ट्स, मिनरल्स, कंप्यूटर, इंलेक्ट्रोनिक एंड ऑप्टिकल प्रोडक्ट्स, केमिकल्स एंड केमिकल्स प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रिकल उपकरण एंड मोटर व्हीकल्स की कीमतों में गिरावट के कारण भी है।'

सब्जियों की महंगाई -21.53% पर

हालांकि, फूड आर्टिकल्स में महंगाई फरवरी में बढ़कर 3.81 % तक रही। यह जनवरी में 2.38 % तक रही थी। फरवरी में दालों में महंगाई 2.59 % तक रही। जबकि सब्जियों की महंगाई (-) 21.53 फीसदी तक रही। तिलहन में महंगाई (-) 7.38 फीसदी थी। वहीं, फलों में महंगाई पिछले महीने 7.02 % पर थी। फ्यूल और पावर बास्केट की महंगाई गिरकर 14.82 % पर आ गई। यह जनवरी में 15.15 % पर थी। मैंन्यूफैक्चरिंग प्रोडक्ट में महंगाई 2.99 फीसदी से गिरकर 1.94 % पर रही।

देश खुदरा महंगाई में भी गिरावट

थोक महंगाई ही नहीं खुदरा महंगाई में भी फरवरी महीने में कुछ गिरावट आई। सरकार ने सोमवार को खुदरा महंगाई के आंकड़े भी जारी किये थे। फरवरी महीने में भारत की खुदरा महंगाई मामूली गिरकर 6.44 % तक रही है। जनवरी में यह महंगाई तीन महीनों के उच्च स्तर 6.52 फीसदी पर थी। हालांकि, यह आरबीआई के सहनीय स्तर से ऊपर तक है।

mustard - सरसों की फसल ने करवाई बल्ले-बल्ले, कमा लेगें अच्छा खासा पैसा, जाने अपडेट