Property Rates : दिल्ली के पॉश इलाके में प्रॉपर्टी के रेट सुनकर छूट जाएंगे पसीने, 1.62 लाख रुपये प्रति वर्गफुट से भी ऊपर पहुंचा दाम
Property Rates : देश में महंगाई और प्रॉपर्टी की कीमतों में दिन रात उछाल देखने को मिल रहा हैं। देश में बहुत से रेसिडेंशियल इलाके हैं जहां कीमतें आसमान छू रही हैं। देश के इन इलाकों में करोड़पति के लिए भी घर खरीदना मुश्किल है। नीचे खबर में देश की इन महंगी जगहों और यहां चल रही प्रॉपर्टी की कीमतों के बारे में जानें।
The Chopal, Property Rates : भारत में अमीर लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे देश में प्रॉपर्टी की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। देश में प्रॉपर्टी के दामों में दिन रात उछाल देखने को मिल रहा है। इन इलाकों में करोड़पति के लिए भी घर खरीदना मुश्किल होता है। क्योंकि इन इलकों की आसमान छु रही कीमत आदमी को सोचने पर मजबूर कर देती है।
इसी वजह से आज हम आपको देश की सबसे महंगी प्रॉपर्टी (Expensive Residential Locations In India) के बारे में बताने जा रहे हैं। देश में एक से बढ़कर एक महंगी रेसिडेंशियल जगह हैं। चलिए जानते है इनके बारे में विस्तार से
करोड़ों रुपए पहुंची कीमत
मुंबई शहर के ताड़देव में प्रॉपर्टी (Property in Tardeo,Mumbai) का एवरेज रेट लगभग 52 हजार रुपये प्रतिफुट पहुँच चुका है। इस इलाके में 2 BHK फ्लैट खरीदने के लिए आपको कम से कम 3 से 4 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसी वजह से यह इलाका प्रॉपर्टी के मामले में सबसे महंगा हो गया है।
इसी के साथ बेंगलुरु के सदाशिव नगर में भी प्रॉपर्टी के दाम आसमान तक पहुंच चुके है। इस इलाके में रहने वाले अधिकतर लोग अरबपति हैं। सदाशिव नगर में जमीन का औसत मूल्य लगभग 46 हजार 500 रुपये प्रति फुट है। 2 बीएचके फ्लैट खरीदने पर यहां पर लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दिल्ली का सबसे महंगा इलाका
दिल्ली के गोल्फ लिंक्स में प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रॉपर्टी की कीमतें यहां काफी बढ़ गई हैं। 99 एकड़ के गोल्फ लिंक्स में 1.62 लाख रुपये प्रति वर्गफुट का रेट पहुंच चुका है। मुंबई के मालाबार हिल्स (Malabar Hills) इलाका भी देश की महंगी जगह में से एक है। समुद्र के करीब इस क्षेत्र में प्रति वर्ग फुट 75,742 रुपये है। चंडीगढ़ के सेक्टर 5 में प्रॉपर्टी काफी महंगी है। यहां विला करीब 120 करोड़ रुपये तक की कीमत है। यहां पर संपत्ति की लागत लगभग 29,843 रुपये प्रति वर्ग फुट है।
कोलकाता में नवीन अलीपुर
कोलकाता के न्यू अलीपुर में एवरेट प्रॉपर्टी के रेट (Everest Property Rates in New Alipore, Kolkata) 76,900 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच चुके हैं। इस इलाके में प्रॉपर्टी खरीदने में करोड़ों रुपये खर्च होंगे। ऐसे ही हैदराबाद के बंजारा हिल्स में प्रति वर्ग फुट 72,000 रुपये की औसत प्रॉपर्टी की कीमत है।

