Chanakya Niti: महिलाओं की ये चीज होती है सबसे ताकतवार, शारीरिक सुंदरता भी इस के आगे फेल

THE CHOPAL: शास्त्रों के अनुसार स्त्री को शक्ति का स्वरूप माना भी गया है, लेकिन चाणक्य ने यह बताया है कि स्त्रियों की सबसे बड़ी शक्ति क्या होती है. एक श्लोक के माध्यम चाणक्य ने महिलाओं के अलावा ब्राह्मण, राजा की सबसे बड़ी ताकत का जिक्र भी किया है.
स्त्री की ताकत
चाणक्य के अनुसार महिलाओं के लिए उनकी सबसे बड़ी ताकत होती है मधुर वाणी. इसके अलावा चाणक्य ने महिलाओं के सौंदर्य को भी उनकी शक्ति बताया है लेकिन मधुर वाणी के आगे शारीरिक सुंदरता को कम आंका जाता है, जो उचित है। मधुर वाणी के दम पर स्त्रियां हर किसी को अपना मुरीद बना लेती हैं. मधुर बोलने वाली स्त्री का हर जगह सम्मान होता है, स्त्री का ये गुण कुल का मान बढ़ाता है और इस शक्ति की बदोलत घर की कई पीढ़िया को अच्छे संस्कार मिलते हैं.
ये भी पढ़ें - Free Travel : देश की पाँच खूबसूरत जगहें, जहां पर रहना खाना पीना मुफ़्त में मिलेगा
ब्राह्मण की शक्ति
चाणक्य के मुताबिक ब्राह्मण का ज्ञान ही उसकी सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है. इसी के दम पर वह समाज में पद और प्रतिष्ठा पाता है. आचार्य चाणक्य कहते ज्ञान न सिर्फ ब्राह्मण बल्कि हर व्यक्ति की शक्ति होता है. विपरित हालातों में ज्ञान ही वह शक्ति है जो संकटों से उबारने में मदद करती है.
ये भी पढ़ें - 11 जून को किसान महापंचायत, राकेश टिकैत और बृजभूषण आमने सामने
राजा की ताकत
राजा का लंबे वक्त तक सत्ता में रहना उसके स्वंय के बाहुबल पर निर्भर करता है. राजा के पास तमाम मंत्री-संत्री होते हैं बावजूद इसके अगर राजा दुर्बल है तो वह ज्यादा दिन तक राजगद्दी पर नहीं टिक सकता.राजा स्वंय शक्तिशाली होगा तो अपने शासन को भी ठीक तरीके से चला पाएगा.