The Chopal

Sapna Choudhary Dance: खरबूजे सी जवानी गाने पर सपना का ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों से हिला स्टेज

Sapna Choudhary Dance: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने खरबूजे सी जवानी गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल। जानिए कैसे 'तेरी आंख्या का यो काजल' से मिली थी सपना को खास पहचान और क्यों हर तरह के लोग हैं उनके दीवाने।
   Follow Us On   follow Us on
Sapna Choudhary Dance: खरबूजे सी जवानी गाने पर सपना का ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों से हिला स्टेज

TheChopal, Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी एक जाना-पहचाना नाम हैं। डांस की दुनिया में उन्हें डांसिंग क्वीन कहा जाता है। जब भी उनका स्टेज शो होता है, तो हजारों लोग उन्हें देखने के लिए पहुंच जाते हैं। उनके डांस के साथ-साथ उनके चेहरे के हाव-भाव यानी एक्सप्रेशंस लोगों को बहुत पसंद आते हैं।

तेज़ी से बढ़ रही है सपना की फैन फॉलोइंग

सपना चौधरी के डांस को देखकर लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते। उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लोग उनके शो देखने के लिए पैसे खर्च करने से भी नहीं हिचकते। वहीं सपना भी अपने शानदार डांस से दर्शकों को खुश कर देती हैं।

लोग हैं सपना के फैन

सपना चौधरी का डांस सिर्फ जवानों को ही नहीं, बुजुर्गों और महिलाओं को भी खूब पसंद आता है। उनके डांस स्टेप्स को लोग बाद में कॉपी भी करते हैं। उनके अंदाज़ में कुछ अलग ही बात होती है, जो सबको पसंद आती है।

खरबूजे सी जवानी पर सपना का धमाकेदार डांस

इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 'खरबूजे सी जवानी' गाने पर जोरदार डांस करती दिख रही हैं। हर बोल पर सपना नया स्टेप कर रही हैं और दर्शक उनके हर मूव पर झूम रहे हैं। लोग उन्हें प्यार से देसी क्वीन कहते हैं।

इस गाने ने दिलाई सपना को सबसे ज्यादा पहचान

सपना चौधरी ने जब डांस की दुनिया में कदम रखा, तो उनका पहला डांस वीडियो ही हिट हो गया था। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने पर डांस से मिली। इस गाने पर सपना के डांस को लोगों ने खूब पसंद किया। यहां तक कि विदेशों में भी लोग इस गाने पर रील बनाकर शेयर करने लगे।

News Hub