The Chopal

Kota Mandi: सरसों, चना और सोयाबीन के भाव में रही गिरावट, लहसुन के भाव में आया जबरदस्त उछाल

   Follow Us On   follow Us on
Kota Mandi: सरसों, चना और सोयाबीन के भाव में रही गिरावट, लहसुन के भाव में आया जबरदस्त उछाल

Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में मंगलवार को तीन प्रकार के कृषि जिंसों की आवक 1 लाख 5 हजार गट्टे की रही। मंडी में खरीफ सीजन की नई फसल ग्वार, मूंग, मोठ, धान और ज्वार की आवक सबसे ज्यादा देखने को मिली है। वही मंडी में सरसों के भाव में कोई उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। क्योंकि पिछले दिनों से सरसों के भाव में कभी तेजी तो कभी कभी का दौर जारी है। त्योहारी सीजन पर अनुमान लगाया जा रहा है की सरसों के भाव में तेजी बनी रह सकती है।

मंडी परिसर में खरीफ सीजन की फसलों की आवक लगातार बढ़ रही है। वही सरसों को लेकर किसान अभी तक की है फैसला नहीं ले पाए है कि उन्हें अब अपने स्टॉक की हुई सरसों बेचनी चाहिए या और आगे तक स्टॉक में रखनी चाहिए। क्योंकि मंडीयो में लगातार सरसों की कीमत में उतार चढ़ाव का सिलसिला चल रहा है। इस वजह से किसान अपनी फसल का अच्छा दाम मिलने के इंतजार में पूरा स्टॉक बाहर नहीं निकल रहे हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इस त्योहारी सीजन में सरसों के भाव में थोड़ी छल नजर आ सकती है।

इसी तरह कोटा की भामाशाह मंडी में मंगलवार को चना का भाव 50 रूपए और सोयाबीन का भाव 50 रूपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। वही मंडी में लहसुन की आवक अभी 4500 बोरी की रही। मंडी में लहसुन के भाव में हजार रुपए तेजी देखने को मिली है। इसी तरह मंडी में लहसुन 7 हजार रुपए से लेकर 31 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिका है। लिए नीचे जानते हैं कोटा की भामाशाह मंडी में मंगलवार को विभिन्न कृषि जिंसों के भाव क्या रहे हैं।

कोटा मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल )

फसल न्यूनतम उच्चतम
गेहूं 2711 2851
धान सुगन्धा पुराना 1611 2415
धान (1509 ) नया 2211 2851
धान पुराना(1718) 2311 3111
धान पूसा पुराना 2311 2811
सोयाबीन नया 3811 4511
सोयाबीन पुराना 3511 4351
सरसों 6111 6611
अलसी 5511 6151
ज्वार शंकर 2211 2711
ज्वार सफेद 3511 4111
बाजरा 2111 2151
मक्का पुरानी 2111 2211
मक्का नई 1511 2111 
जौ नया 1911 2151
तिल्ली 11511 13511
मैथी  4711 5611
कलौंजी 13111 17851
धनिया सूखा बादामी 5711 6311
धनिया ईगल 6151 6611
धनिया रंगदार 6511 7511
मूंग नया 6511 8111
उड़द नया 4511 8201
उड़द पुराना 6111 8111
चना देशी 6511 6511
चना मौसमी 6511 7101
चना पेप्सी 6511 7151

डिस्क्लेमर: आज के इस युग में व्यापारी वर्ग भी काफी कंपटीशन में चल रहा है। इसी प्रकार हमारे द्वारा एकत्रित किए गए भाव मंडी में इधर-उधर के स्रोतों से दिए गए हैं। हालांकि पूरे दिन में मंडी में माल की गुणवत्ता के हिसाब से भाव में उतार चढ़ाव होता रहता है। इसलिए कृपया किसी भी प्रकार का व्यापार करने से पहले या फसल बेचने से पहले अपने नजदीकी मंडी में भाव की जानकारी जरूर प्राप्त कर ले।