The Chopal

Weather update: हरियाणा मे कब देगा मानसून दस्तक , देखिए मानसून रिपोर्ट

हरियाणा में शुक्रवार को प्री मानसून ने पहुँच चुका है. मानसून की गतिविधियों को देखते हुए प्री मानसून का असर हरियाणा मे साफ देखा जा सकता है. इसके अलावा अगर भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानियों की मानें तो जिस प्रकार से मानसून मध्य प्रदेश की तरफ से आगे बढ़ रहा है ,वह स्थिति
   Follow Us On   follow Us on
Weather update: हरियाणा मे कब देगा मानसून दस्तक , देखिए मानसून रिपोर्ट

हरियाणा में शुक्रवार को प्री मानसून ने पहुँच चुका है. मानसून की गतिविधियों को देखते हुए प्री मानसून का असर हरियाणा मे साफ देखा जा सकता है. इसके अलावा अगर भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानियों की मानें तो जिस प्रकार से मानसून मध्य प्रदेश की तरफ से आगे बढ़ रहा है ,वह स्थिति अभी तक हरियाणा के पक्ष में बनी हुई है.

Weather update: हरियाणा मे कब देगा मानसून दस्तक , देखिए मानसून रिपोर्टबता दे कि पिछले वर्ष 20 जून को प्री मानसून की बारिश हुई थी. उसी को देखते हुए शुक्रवार को देश में सबसे गर्म शहर हरियाणा का सिरसा जिला रहा है . तापमान मे 7 डिग्री की गिरावट के साथ शनिवार को गर्मी से राहत मिल सकती है. सिरसा का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. इसके बाद हिसार में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वही बीते वीरवार रात्रि को आई तेज आंधी, बारिश के कारण तापमान में कुछ कमी आई है.

वीरवार रात्रि को वातावरण में अस्थिरता और नम हवाओं के फैलाव के कारण आई आंधी और बारिश ने प्रदेश में कई स्थानों पर बिजली के खंभों को गिरा दिया. इससे हिसार सहित अन्य जिलों में बिजली विभाग के अधिकारी रात्रि को फॉल्ट सही कराते दिखे.

आज बन सकती है बारिस की संभावना

बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवा आने की संभावना से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में 12 जून से गरज चमक व हवाओं के साथ बारिश शुरू हो जाने की संभावना है. ये प्री मानसून बारिश की गतिविधियां 15 या 16 जून तक भी चलने की संभावना है. इस दौरान राज्य में सभी क्षेत्रों में बीच -बीच में गरज चमक व तेज हवायों के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा उतरी हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है जिससे आने वाले कुछ दिनों में दिन के तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है.