The Chopal

राजस्थान के 2 दर्जन जिलों के मौसम का अलर्ट जारी, जानिए कब से कम होगी ठंड

Rajasthan Weather News : राजस्थान में आज अति घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही कई स्थानों पर शीतदिन का भी अलर्ट है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान के संभागो के जिलों और गांवों में 5 जनवरी को हल्की बरसात हो सकती है।
   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान के 2 दर्जन जिलों के मौसम का अलर्ट जारी, जानिए कब से कम होगी ठंड

Rajasthan Mausam Update : राजस्थान के खावाटी इलाके में मौसम के बदलाव का दौर जाती है। पिछले काफी दिनों से प्रदेश के सीकर, चूरू और झुंझुनू तीनों जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड रही है। चारों और कोहरे की चादर के कारण लोग धूप का इंतजार कर रहे हैं। शेखावाटी के कई इलाकों में देर सुबह तक कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है। आज की बात करें, तो जल्दी सुबह से अधिकांश जगहों पर कोहरा रहा। लोग रजाई से बाहर नहीं निकल रहे हैं और धूप का इंतजार कर रहे हैं। बाजार में लोग सर्दी को भगाने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने चौबीस घंटे के दौरान सीकर, चूरू, झुंझुनूं जिले में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान हुआ कम

आपको बता दें कि सीकर में साल के दूसरे दिन सुबह के तापमान में गिरावट आई है। लेकिन धूप निकलने के बाद ठंड से थोड़ी राहत है। आज सुबह फतेहपुर शेखावाटी का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कल बुधवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 18 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया।

कोहरे का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज सीकर, चूरू और झुंझुनू के अलावा 21 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शीतलहर के असर में भी कमी आएगी। आज धूप निकलने के आसार भी हैं। विभाग के अनुसार 5 जनवरी तक बारिश की संभावना है और 6 जनवरी को सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। आज तापमान में 2 से तीन डिग्री तक बढ़ोत्तरी की भी संभावना है।