The Chopal

राजस्थान में मौसम के मिजाज ने फिर ली करवट, घने कोहरे के साथ बारिश की भी संभावना

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से ठंड बढ़ी है। प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद हवाओं की दिशा बदलने पर हल्की धूप निकल सकती है, जिससे मौसम में थोड़ी राहत मिलेगी। कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की भी आशंका है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान में मौसम के मिजाज ने फिर ली करवट, घने कोहरे के साथ बारिश की भी संभावना

Rajasthan News : राजस्थान में एक बार फिर से सर्दी ने वापसी कर ली है, और कई जिलों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार, 5 फरवरी को राजस्थान में अधिकांश भागों में ठंडा मौसम रहेगा।  इसको लेकर मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं 5 फरवरी को मौसम कुछ बदल सकता है। वहीं घने कोहरे भी हो सकते हैं।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सुबह धौलपुर जिले का मौसम बदल गया है. मेघ गर्जना के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई है. सर्दी भी बढ़ी है क्योंकि उत्तर से सर्द हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। मौसम की स्थिति से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होती है। किसान फसल को नुकसान बता रहे हैं। सरसों और आलू की फसल इस समय पकाव की स्थिति में है, ऐसे में अगर भारी बारिश या ओलावृष्टि होती है, तो इन फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

आईएमडी के अलर्ट के बाद पूर्वी राजस्थान कई जिलों में सुबह 5 से आसमान में बरसाती बादल बन रहे थे. इसके बाद बादल गर्जना करने लगे। फिर बारिश शुरू हुई। बूंदाबांदी के साथ बारिश हुई, लेकिन मूसलाधार बारिश नहीं हुई।

किसानों ने बताया कि आलू और सरसों की फसल पकने की स्थिति पर पहुंच चुकी है। इन दोनों फसलों को भारी नुकसान हो सकता है अगर अधिक बरसात होती है। वहीं, ओलावृष्टि होने पर सभी फसले ध्वस्त हो सकते हैं। किसानों को चिंता है। हवाओं का दौर भी उत्तर से चलना शुरू हो गया है। मौसम खराब होने से लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। 5 फरवरी तक मौसम विभाग ने खराब मौसम की संभावना व्यक्त की है।