बागपत में 30 गांवों की 12 सड़कों के सुधरेगें हालत, 1.72 करोड़ से होंगे मरम्मत कार्य
UP News : उत्तर प्रदेश की बागपत विधानसभा क्षेत्र में 12 सड़क मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। इन सड़कों की मरम्मत होने से 30 गांवों के लोगों को सीधा फायदा पहुंचाने वाला है। किसानों को भी सड़कों की मरम्मत के बाद गाना ढुलाई में आसानी होगी।
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बागपत विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए बड़ी पहल की जा रही है। क्षेत्र में 12 प्रमुख सड़क मार्गों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस परियोजना से लगभग 30 गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलने वाला है। मरम्मत कार्य के बाद क्षेत्रीय किसानों को फसल और अन्य कृषि उपज की ढुलाई में बड़ी राहत मिलेगी। टूटी-फूटी सड़कों की वजह से लंबे समय से ग्रामीणों और किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीण विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती
सरकार का यह कदम ग्रामीण विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती देने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने बागपत विधानसभा क्षेत्र में गन्ना विभाग के 12 मार्गों की सड़कों की मरम्मत शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा किया, जिसमें निविदा प्रक्रिया भी शामिल है। सड़कों की मरम्मत जल्द ही शुरू होगी। इनके बनने से 30 गांवों की जनता लाभान्वित होगी।
सड़कों का निर्माण जनता निर्माण विभाग कर रहा है। इसके तहत लोनिवि ने 12 सड़कों की मरम्मत के लिए 1.72 करोड़ रुपये की निविदा निकाली थी, और अब निर्माण शुरू कराने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए जा रहे हैं। सड़कों का निर्माण 30 अप्रैल तक शुरू होने की उम्मीद है। इन सड़कों का कुल व्यास लगभग बारह किमी है। इन सड़कों के बनने से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, जहां किसानों को चीनी मिलों और क्रय केंद्रों तक गन्ना ढुलाई में आसानी होगी। क्योंकि इन सड़कों का बहुत बुरा हाल है
जिला पंचायत इस सड़क को बनाएगी: लोक निर्माण विभाग ने मेरठ-बागपत हाईवे से सूरजपुर महनवा में अंडरपास से गुजरने वाले संपर्क मार्ग के आधे हिस्से की मरम्मत की है। शेष आधा हिस्सा जिला पंचायत का है। इस सड़क की मरम्मत के लिए जिला पंचायत ने 10 लाख रुपये की निविदा निकाली है। इसकी मरम्मत जल्द ही शुरू हो जाएगी।

