UP के नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेंगे आसपास के 28 जिले, चलेगी हाईटेक बसें, नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी तेज
UP News : जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी देने के लिए सरकार और प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यह एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े और आधुनिक हवाई अड्डों में से एक बन जाएगा और उत्तर भारत में भी एक महत्वपूर्ण स्थान बन जाएगा।
Uttar Pradesh News : कनेक्टिविटी के लिहाज से नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट को जेवर इलाके में बनाया जा रहा है। इस एयरपोर्ट को आसपास के 28 जिलों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। 500 से अधिक बसें यहां से एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंचेंगे। एनसीआर के किसी भी हिस्से से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए लगातार योजनाएं बनाई जा रही हैं।
28 जिलों को मिलेगा फायदा
इस एयरपोर्ट को आसपास के 28 जिलों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इन 28 जिलों में 500 से अधिक बसें चलेगी। यमुना प्राधिकरण राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने की प्रक्रिया में है। इसके अलावा दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट को भी जेवर हवाई अड्डे से जोड़ा जाएगा।
नोएडा सरकार की इस पहल से आईजीआई एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी सुधरेगी। यात्रियों को दो बड़े अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों से आसानी से जाना होगा। यात्रियों को जो अब तक एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या महंगी टैक्सी सेवाओं का सहारा लेना पड़ता था, इस नई सेवा से बहुत फायदा होगा। यह बस सेवा समय पर उपलब्धता और किफायती किराया सुनिश्चित करेगी।
बसों में GPS ट्रैकिंग
इन बसों में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। जैसे बस में GPS ट्रैकिंग, AC और ऑनबोर्ड सुरक्षा उपकरण होंगे। साथ ही, नमो भारत ट्रेन को जेवर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक चलाने की तैयारी तेज हो गई है। यूपी सरकार ने डीपीआर को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार को भेजा है। गाजियाबाद से जेवर तक स्थानीय स्तर पर सभी प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं। केंद्रीय सरकार के साथ एजेंसियों ने इस डीपीआर पर चर्चा की है। डीपीआर पास होते ही परियोजना शुरू होगी।
