The Chopal

उत्तर प्रदेश में ईंट भट्‌ठों पर लिया गया बड़ा एक्शन, 27.56 करोड़ का मोटा जुर्माना लगा

UP News - आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हाल ही में 70 ईंट भट्ठों पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन सभी ईंट भट्ठों पर 27 करोड़ 56 लाख 31 हजार 250 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की सजा लगाई है। नीचे खबर में इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी देखें। 

   Follow Us On   follow Us on
उत्तर प्रदेश में ईंट भट्‌ठों पर लिया गया बड़ा एक्शन, 27.56 करोड़ का मोटा जुर्माना लगा

UP brick kilns : यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सत्तर ईंट भट्ठों पर काफी कार्रवाई की है। इन सभी ईंट भट्ठों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 27 करोड़ 56 लाख 31 हजार 250 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की सजा लगाई है। ईंट भट्ठा संचालकों को कार्रवाई के साथ-साथ नोटिस भी भेजे गए हैं। इन संचालकों को जुर्माना राशि जमा करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। कार्रवाई की पुष्टि करते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्य पर्यावरण अधिकारी स्तर से जुर्माना लगाया गया है।

इन सभी को अलग-अलग तारीख में बंदी आदेश जारी किए गए थे। लेकिन इसके बावजूद बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी के  ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा था। चिमनियों से निकलने वाले धुंए से वायु प्रदूषण हो रहा था। लिहाजा बंदी नोटिस जारी होने की तारीख से रोजाना 6250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है। बीते दिनों हुए निरीक्षण के दौरान ये सभी ईंट भट्ठे चलते हुए मिले थे। जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर आरसी जारी की जाएगी। वहीं, कार्रवाई के बाद से ईंट भट्टा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।  

ये पढ़ें - नोएडा से गुरुग्राम के रास्ते में नहीं आएगी दिल्ली, इस पुल से जुड़ेंगे NCR के 5 शहर

ईंट निर्माता समिति जिलाध्यक्ष गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने बताया, एनजीटी के दबाव में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ईंट भट्ठा संचालकों पर जुर्माना लगाया है। इसका अमरोहा ईंट निर्माता समिति पूरा विरोध करेगी। इसके बारे में प्रदेश स्तरीय समिति को भी अवगत कराया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई पूरे प्रदेशभर में हुई है। जुर्माना की राशि को खत्म करने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। जुर्माना राशि खत्म कराकर ही समिति रहेगी। जितना जुर्माना लगाया गया है, उतना तो भट्ठा संचालकों को लाभ भी नहीं हुआ होगा। यह गलत है।

ये पढ़ें - अपनी प्रोपर्टी से इस तरह छुड़वाएं दूसरे का कब्जा, Supreme Court का यह फैसला

एसडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह का कहना है कि चिमनियों से निकलने वाले धुंए से वायु प्रदूषण हो रहा था। बंदी के आदेश के बाद भी भट्ठा चलाने पर नोटिस जारी किया गया है। बंदी के दिन से 70 संचालकों पर जुर्माना लगाया गया है।