The Chopal

BJP : भाजपा ने जारी की चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी की लिस्ट, इनको मिली Uttar Pradesh की जिम्मेदारी

Loksabha Chunav 2024: भाजपा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। 

   Follow Us On   follow Us on
BJP : भाजपा ने जारी की चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी की लिस्ट, इनको मिली Uttar Pradesh की जिम्मेदारी

Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी की गई है। इस बीच, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की सूची जारी की है। भाजपा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों का चयन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी पद दिया गया है। देखें पूरी सूची 

उत्तराखंड में किसे मिली कमान?

दुष्यंत कुमार गौतम उत्तराखंड का कार्यभार संभालेंगे। प्रकाश जावड़ेकर को केरल में लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। जबकि कर्नाटक में राधा मोहन दास अग्रवाल प्रभारी होंगे और सुधाकर रेड्डी सह प्रभारी होंगे। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पश्चिम बंगाल का कार्यभार सौंप दिया गया है। बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और आशा लकड़ा को उनका साथ देने की नियुक्ति दी गई है।

ये पढ़ें - UP में अब ये लोग गावों में जाकर करवाएंगे बिजली बिल जमा, मिलेगा कमीशन, विभाग का बड़ा फैसला

सतीश उपाध्याय को मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी और महेंद्र सिंह को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा में विप्लव कुमार देव को प्रभारी और सुरेंद्र नागर को सह प्रभारी पद दिया गया है। झारखंड के सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी को जिम्मेदारी दी गई है। ओडिशा के प्रभारी के रूप में विजयपाल सिंह तोमर को नियुक्त किया गया है।