The Chopal

Delhi Mumbai Expressway: इस एक्सप्रेसवे की लिंक रोड के लिए गुड़गांव-आगरा नहर के दोनों तरफ बना एलिवेटेड रोड, अब जोड़ने की तैयारी

Delhi-Mumbai Expressway Link Road: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के लिए गुड़गांव और आगरा नहर के दोनों तरफ एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इन्हें जोड़ने के लिए आगरा और गुड़गांव नहर पर भी पुल का काम तेजी से चल रहा है। इसके जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।

   Follow Us On   follow Us on
इस एक्सप्रेसवे की लिंक रोड के लिए गुड़गांव-आगरा नहर के दोनों तरफ बना एलिवेटेड रोड, अब जोड़ने की तैयारी 

The Chopal,Delhi-Mumbai Expressway Link Road: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के लिए गुड़गांव व आगरा नहर के दोनों तरफ एलिवेटेड सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है। उन्हें जोड़ने के लिए गुड़गांव और आगरा नहर पर पुल का काम भी तेजी से चल रहा है। पुल बनाने के लिए इस स्थान पर पिलर खड़े किए जा रहे हैं। इसके लिए लेंटर भी जल्द ही शुरू हो सकता है। यह काम लगभग तीन से चार महीने में पूरा होना चाहिए।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड बनाने के लिए फरीदाबाद बाईपास रोड को बारह लेन चौड़ा किया जा रहा है। सभी प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। यह एक्सप्रेसवे कालिंदी कुंज से सेक्टर-37 तक आगरा नहर की पूर्व दिशा में बनाया जा रहा है। यह आगरा-गुड़गांव नहर को पार कर सेक्टर 37 के पास सेहतपुर पुल से बाईपास रोड से जुड़ता है। यह सड़क पल्ला पुल तक विकसित की जा रही है।

Six Lane Bridge की दोनों नहरों के दोनों तरफ एलिवेटेड रोड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब आगरा-गुड़गांव नहर पर सिक्स लेन पुल बनाया जा रहा है, जो नहर के दोनों तरफ बने एलिवेटेड हिस्से को जोड़ेगा। इस पुल को बनाने के लिए दोनों नहर के बीच में पिलर खड़े किए जा रहे हैं, अब पिलर कैप लगाकर लेंटर लगाने की तैयारी की जा रही है।

NHAI अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर तेजी से काम चल रहा है। सेक्टर-37 में आगरा-गुड़गांव नहर को पार करने वाली जगह पर एलिवेटेड सड़क बनाई गई है और नहर पर पुल बनाने का काम चल रहा है। आगरा-गुड़गांव नहर पर बने पुराने सेहतपुर पुल को एक्सप्रेसवे सर्विस रोड बनाया जाएगा।

ये पढ़ें - Noida News: नोएडा के ढाई लाख फ्लैट खरीदारों के बड़ी अपडेट, परेशानी से मिलेगी निजात