The Chopal

UP के किसानों को अब फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, मात्र इतने दिन में होगी भरपाई

UP News :यूपी में किसानों को अब जल्द ही फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा मिलेगा। DM को नुकसान का आकलन करते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट देनी होगी। इसमें भारी बारिश, ओलावृष्टि और आग से होने वाले नुकसान का भुगतान शामिल है।

   Follow Us On   follow Us on
UP के किसानों अब फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, मात्र इतने दिन में होगी भरपाई

UP Today Top News: अब आपदाओं से फसलों को नुकसान होने पर जिलों से रिपोर्ट मिलते ही मुआवजा देने की योजना है। राजस्व विभाग इसके लिए पूरी तरह से तैयार होगा। आपदा में फसलों की क्षति होने पर जिलाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर सर्वे करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजना होगा। शासन स्तर पर इसकी पुष्टि होने के बाद किसानों के खाते में ऑनलाइन मुआवजे का भुगतान किया जाएगा।

ये पढ़ें - 

प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आग से फसलों का नुकसान होने पर मुआवजा देने की व्यवस्था है। लेखपालों के माध्यम से सर्वे करके जिलाधिकारी रिपोर्ट शासन को भेजते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार किसानों को फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति दी जाती है। किसान अक्सर शिकायत करते हैं कि उन्हें समय पर मुआवजा नहीं मिलता है या उन्हें नुकसान से कम सहायता दी जाती है। इस तरह की शिकायतें सरकार को लगातार मिलती रहती हैं। उच्च स्तर पर सहमति बनी है कि आपदा से फसलों का नुकसान होने पर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा, सूत्रों का कहना है।

ये पढ़ें - 

सात से दस दिनों के अंदर किसानों को मुआवजा राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। साथ ही फसलों का नुकसान का मूल्यांकन भी कराया जाएगा, ताकि लेखपालों को अनियमितताओं के लिए दंडित किया जा सके। साथ ही मुआवजा राशि देने के बाद शासन स्तर से अधिकारियों को मौके पर भेजा जाएगा, ताकि वे इसका सत्यापन कर सकें। शासन के एक अधिकारी ने कहा कि इससे गड़बड़ी काफी हद तक कम होगी और किसानों को तय समय पर मुआवजा भी मिल सकेगा।