The Chopal

Free Travel : देश की पाँच खूबसूरत जगहें, जहां पर रहना खाना पीना मुफ़्त में मिलेगा

   Follow Us On   follow Us on
देश की पाँच खूबसूरत जगहें, जहां पर रहना खाना पीना मुफ़्त में मिलेगा  

THE CHOPAL-  हर किसी को घूमना बहुत पसंद भी होता है। घूमने से नई-नई चीजों के बारे में जानकारी भी होती है, आपका मनोरंजन भी होता है। जिससे आप ताजगी महसूस भी करते हैं, लेकिन कई बार आप बजट की वजह घूमने का प्लान कैंसिल भी करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। देश में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप रहना खाना, सबकुछ मुफ़्त में हो सकता है। जी हां, सही सुना आपने, आपको बताने जा रहे हैं उन जगहों के बारे में।

ये भी पढ़ें - Cash Found In Wall: पुराने घर की दीवार से निकला इतना खजाना, असलियत जान उड़ गए होश! 

ऋषिकेश (गीता भवन )

प्रकृति की खूबसूरती आपको यहां देखने को मिलेगा और आप गीता भवन में जाकर ठहर सकते हैं। यहां एक हजार कमरे हैं, इस आश्रम से आप गंगा के नजारों का भी आनंद ले सकते हैं।

हरिद्वार (शांतिकुंज)

हरिद्वार की गंगा आरती बहुत मशहूर है। अगर आप ऋषिकेश घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार में भी ठहर सकते हैं। यहां में भी मुफ्त में ठहरने का प्रबंध है।

उत्तराखंड (हेमकुंड साहिब गुरद्वारा)

उत्तराखंड में भी आप बर्फीली वादियों का नजारा ले सकते हैं। कई बार भीड़ की वजह से होटल मिलने में कठिनाई होती है। ऐसे में आप श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा (Shree Hemkund Sahib Gurudwara) में जाकर ठहर सकते हैं। यह लंगर सेवा के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको रहना खाना पीना मुफ़्त में मिलेगा।

कोयंबटूर (ईशा फाउंडेशन)

ये आश्रम कोयंबटूर से करीब 40 किलो मीटर की दूरी पर है। यहां का आदियोगी का स्टैच्यू विश्न में मशहूर है। इस जगह भी आप सैर कर सकते हैं। यहां भी मुफ़्त में सेवा है।

केरल (आनंद आश्रम)

केरल घूमने का आप प्लान बना रहे हैं तो इस जगह जरूर जाएं। यहां आपको हरियाली के बीच स्थित आनंद आश्रम रुकने के लिए कॉफी अच्छा ऑप्शन रहेगा। यहां का खाना भी लोगों को सूट करता है। दरअसल यहां के खानों में कम तेल-मसालों का प्रयोग किया जाता है। हालांकि मुफ़्त में ठहरने के लिए आपके पास इन जरूरी कागजातों का होना जरूरी है। जैसे- पहचान पत्र, आधार कार्ड हों तभी इन जगहों पर जाएं ताकि आपको रहने में किसी परेशानी का न सामना नहीं करना पड़ेगा।