The Chopal

UP के इन दो जिलों के बीच 1,620 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ग्रीन एक्सप्रेस-वे, सफर होगा मात्र एक घंटे पूरा

UP News : उत्तर प्रदेश में आगरा और अलीगढ़ के बीच ग्रीन एक्सप्रेसवे के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। 65 किलोमीटर लंबे इस ग्रीन एक्सप्रेसवे के रूट का नक्शा तैयार हो चुका है, और निर्माण कार्य मई 2025 में शुरू होने की योजना है।

   Follow Us On   follow Us on
UP के इन दो जिलों के बीच 1,620 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ग्रीन एक्सप्रेस-वे, सफर होगा मात्र एक घंटे पूरा 

Uttar Pradesh News : आगरा-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे के मार्ग का नक्शा तैयार हो गया है। ग्रीन एक्सप्रेस-वे लगभग 65 किमी का होगा। ग्रीन एक्सप्रेस-वे का निर्माण मई में शुरू होगा।  ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को आगरा के खंदौली से अलीगढ़ तक बनाया जा रहा है। 2027 तक निर्माण पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे करीब 65 किमी लंबा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) इसका निर्माण कर रही है। कार्यदायी संस्था की टीम ने रूट की जांच की है। निर्माण मई से शुरू हो जाएगा। इससे आगरा से अलीगढ़ घंटे भर में जा सकेगा। वर्तमान में इसमें दो घंटे से अधिक का समय लगता है।

अन्य प्रमुख सड़कों और हाइवे से जोड़ा जाएगा

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि अलीगढ़-गाजियाबाद नेशनल हाईवे-91 से एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे खंदौली टोल प्लाजा इससे जुड़ जाएगा। खास बात यह है कि प्रोजेक्ट को हरियाली को बचाने के लिए बनाया गया है। यह आगरा और अलीगढ़ को सीधा और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह एक्सप्रेसवे अन्य प्रमुख सड़कों और हाइवे से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से भी जुड़ सकता है।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर टेंडर लगाया गया है। 1,620 करोड़ रुपये इसका बजट है। दो चरणों में निर्माण होगा और दो कंपनियों को टेंडर दिया गया है। निर्माण कार्य इन कंपनियों की टीम ने शुरू कर दिया है, जो रूट का सर्वेक्षण कर रही है। रेलवे का निर्माण मई में शुरू होगा। 24 महीने में निर्माण पूरा होगा। इससे खराब सड़कों और जाम से छुटकारा मिलेगा। यातायात की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक और सीसीटीवी निगरानी की सुविधा होगी। निर्माण कार्य मई 2025 में शुरू होगा और इसे 2-3 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।