The Chopal

Holi 2023 : इस होली के अवसर पर घर में आप जरूर लाएं ये 5 चीजें, रंगों की तरह बदल जाएगी किस्मत

   Follow Us On   follow Us on
आप जरूर लाएं ये 5 चीजें, रंगों की तरह बदल जाएगी किस्मत

THE CHOPAL - ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक , इस दौरान किए जाने वाले वास्तु के उपाय बहुत अधिक  असरकारक होते हैं। इन उपायों को करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और हमेशा बरकत बनी रहती है। होलाष्टक से होलिका दहन के बीच एक बंदनवार या तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इस काम को करने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है और हर कार्य में सफलता मिलने लगती है. 

ALSO READ - Unique Village :राजस्थान का अनोखा गांव जहां मर्द डरते हैं औरतों से, जाने अपडेट

वास्तु शास्त्र के मुताबिक , घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में फिश एक्वेरियम रखें। यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है. इस दिशा में एक्वेरियम रखने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। होली से पहले घर में बांस का पौधा यानी कि बैंबू प्लांट लेकर आएं। वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है।  इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। 

ALSO RAED - Gold Mines: भारत देश में इन 9 जगहों पर मिले सोने के भंडार, बढ़ेगा सरकारी खजाना

घर में क्रिस्टल का कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन लाभ के योग बनते हैं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. फेंगशुई के अनुसार, घर में ड्रैगन की मूर्ति या तस्वीर रखने से किसी बुरी नजर नहीं लगती है. ऐसे में इस होली से पहले ड्रैगन की मूर्ति या तस्वीर की खरीदारी कर लें.