The Chopal

IMD UP Weather : यूपी के 23 जिलों में होगी झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

IMD rain alert : यूपी में हाड़कंपाने वाली ठंड अब पड़नी शुरू हो गई है, मौसम विभाग ने गोंडा, बहराइच सहित पूर्वांचल के जिलों में आने वाली बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार अगले 72 घंटे तक मौसम बेहद खराब रहेगा। आइए देखते हैं कि आपके क्षेत्र में मौसम कैसा है-

   Follow Us On   follow Us on
IMD UP Weather : यूपी के 23 जिलों में होगी झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

The Chopal : पूर्वी यूपी के 23 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस में चलते हुए कई शहर में पारा 6 डिग्री तक चढ़ गया है। गुरुवार को बहराइच जिले में सबसे कम तापमान 8 डिग्री था। प्रचंड ठंड ने जनजीवन पूरी तरह से ठप्प कर दिया है। गुरुवार को दोपहर 11 बजे तक गोंडा, बहराइच और बलरामपुर श्रावस्ती जिले में कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद हल्की धूप हुई, लेकिन ठंड बरकरार रही। अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने गोंडा, बहराइच सहित पूर्वांचल के जिलों में गरज के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटे तक मौसम के बेहद खराब रहने की संभावना है।

पूर्वी यूपी (IMD UP Weather) के 23 जिलों (गोंडा, बहराइच और बलरामपुर) में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को दोपहर बाद कड़ाके की ठंड के साथ हल्की धूप निकली है। शाम ढलते ही कड़ाके की ठंड लगने लगी है। कोहरा अधिक होने से वाहनों की गति कम हो गई। UP Weather ने पूर्वांचल के जिलों में अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने के बाद Aqi कम हो जाएगा। बेमौसम बारिश से ठंड और अधिक होगी।

ये पढे - UP के इन 2 जिलों के लिए ख़ुशखबरी, बनेगी नई रेलवे लाइन एवं ये स्टेशन बनाया जाएगा जंक्शन

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान जारी किया है। कोहरा अधिक होने के कारण बहराइच बलरामपुर जिले में विजिबिलिटी 50 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बारिश होने की वजह से भीषण ठंड के साथ तापमान और गिरने की संभावना है।

यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम 8 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 19 न्यूनतम 8, गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 18 महाराजगंज में अधिकतम 19 न्यूनतम 7 देवरिया में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 सुल्तानपुर में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 बस्ती में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 अंबेडकर नगर में अधिकतम 19 न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन जिलों में अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

ये पढ़ें - UP के इन 2 बड़े जिलों के बीच रेलमार्ग होगा फोरलेन, नई पटरी पर दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेनें, 45 मिनट में सफऱ पूरा