The Chopal

UP में इस रिंग रोड के लिए सर्किल रेट से दोगुने पर जमीन अधिग्रहण की तैयारी

UP News : सरकार ने रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने का निर्णय लिया है। भूमि स्वामियों को उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए सर्किल रेट से दोगुने रेट पर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य परियोजना में किसी भी प्रकार की रुकावट को रोकना और भूमि स्वामियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना है।

   Follow Us On   follow Us on
UP में इस रिंग रोड के लिए सर्किल रेट से दोगुने पर जमीन अधिग्रहण की तैयारी

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज करने का फैसला किया है। भूमि स्वामियों को आकर्षित करने और विवादों से बचने के लिए सरकार सर्किल रेट से दोगुने मूल्य पर भूमि अधिग्रहण करेगी। रिंग रोड को रामगढ़ताल के किनारे बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता में है। पैडलेगंज-मोहद्दीपुर रिंग रोड का काम अभी पूरा नहीं हो सका है, लेकिन सहारा एस्टेट से कुनराघाट तक का काम अभी शुरू नहीं हो सका है क्योंकि काश्तकारों ने इसे रोक दिया है। जीडीए प्रशासन काश्तकारों की सहमति के आधार पर सर्किल रेट से दोगुने मूल्य पर जमीन खरीदने की योजना बना रहा है। जीडीए इस प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत करेगा। आगे की कार्रवाई इसके बाद शुरू होगी।

12 मीटर चौड़ा रिंग रोड दो लेन होगा

रिंग रोड को रामगढ़ताल के कुनराघाट से सहारा एस्टेट तक चार किलोमीटर बनाया जाना है। 12 मीटर चौड़ा रिंग रोड दो लेन होगा। परियोजना के अंतर्गत ताल के किनारे एक डेढ़ मीटर का फुटपाथ और रेलिंग बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काश्तकारों के विरोध के कारण रिंग रोड का निर्माण अभी शुरू नहीं हो पाया था। वे जमीन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। इस बारे में शासन स्तर पर भी चर्चा हुई। इसमें काश्तकारों को दस्तावेज दिखाने और उसकी जांच के बाद मुआवजा देने पर सहमति बनी है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने वाली जीडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी।

70 से 80 काश्तकारों की जमीन अधिग्रहण होगी

रामगढ़ताल में कुनराघाट से सहारा एस्टेट तक लगभग चार किलोमीटर रिंग रोड में लगभग सत्तर से आठ काश्तकारों की जमीन है। काश्तकार जगदीश प्रसाद, बाबूलाल, रामजी, संजीव आदि का कहना है कि वह वर्तमान दर पर जमीन देने को तैयार है। जीडीए से संपर्क किया गया था। उन्हें अपना फैसला बताया गया है। वर्जनरामगढ़ताल रिंग रोड के बारे में काश्तकारों से चर्चा करके प्रस्ताव बनाया जा रहा है। उन्हें मिली सहमति के आधार पर प्रस्ताव बनाया जाएगा, जो जीडीए बोर्ड की अगली बैठक में पारित होगा।