The Chopal

MP में इन 17 शहरों में नहीं होगी शराब की बिक्री, एक्शन में राज्य सरकार

Madhya Pradesh News  : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 17 धार्मिक नगरों में पूरी तरह से शराबबंदी की घोषणा की है। उनका कहना था कि शराब परिवार को बर्बाद करती है। CM यादव ने किसी शहर का नाम नहीं बताया, लेकिन उज्जैन, पन्ना या जबलपुर शामिल हो सकते हैं। इस आदेश को अगले वित्त वर्ष से लागू किया जाएगा।

   Follow Us On   follow Us on
MP में इन 17 शहरों में नहीं होगी शराब की बिक्री, एक्शन में राज्य सरकार

MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के 17 धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की घोषणा की है। यह निर्णय धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है। मध्य प्रदेश के 17 शहरों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। धार्मिक दृष्टि से ये 17 शहर महत्वपूर्ण हैं। इसका घोषणा नरसिंहपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की हैं।

मुख्यमंत्री ने किसी शहर का नाम नहीं बताया, लेकिन उज्जैन, ओरछा, मंडला, महेश्वर, दतिया, ओंकारेश्वर, मुलताई, जबलपुर, नलखेड़ा, सलकनपुर, चित्रकूट, मंदसौर, मैहर, बरमान घाट, पन्ना, सांची और अमरकंटक शामिल हो सकते हैं।

17 शहरों में पाबंदी लागू होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 धार्मिक नगरों में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। इसके बावजूद, ये घोषणाएं नवीन नहीं हैं। प्रदेश में शिवराज सिंह के समय से ऐसी व्यवस्था है। आपको बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव गोटेगांव पहुंचे थे। यहां, उन्होंने खिलाड़ियों को 'राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट' में भाग लेने का उत्साह दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

CM ने कहा, 'समाज में नशाखोरी परिवार बर्बाद करती है। हमने संकल्प लिया है कि 17 धार्मिक नगरों में हम शराबबंदी की घोषणा कर रहे हैं। धार्मिक नगरों में शराब की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा।'

1 अप्रैल से आदेश लागू होगा

1 अप्रैल से शराबबंदी का यह आदेश लागू होने का अनुमान है। पन्ना के आबकारी निरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान में संचालित दुकानें पुरानी आबकारी नीति के तहत अभी वित्तिय वर्ष तक चलेगी।

उनका कहना था कि शासन के द्वारा जारी किए जाने वाले नए नोटिफिकेशन और नई शराबनीति के बाद परिस्थितियां और स्पष्ट होंगी कि शराबबंदी की सीमा क्या होगी। याद रखें कि पन्ना में शराब की बिक्री से सरकार को 24 करोड़ रुपये की आय होती है।

धार्मिक पर्यटन में बदलाव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वे स्थान जहां भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के चरण पड़े, धार्मिक पर्यटन के लिए विकसित किए जाएंगे। सांसद दर्शन सिंह, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल और विधायक महेन्द्र नागेश इस दौरान उपस्थित रहे। CM ने सहयोगी क्रीड़ा मंडल को 11 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। आने वाले समय में कबड्डी लीग भी होगा, उन्होंने कहा। CM ने कहा कि कबड्डी टूर्नामेंट की परंपराएं हमारा गौरव हैं।