The Chopal

UP के इस जिले में बनेगा नया 112 किमी फोरलेन हाईवे, 96 गांव चमक जाएंगे

सैंतीस सौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नेशनल हाइवे के समानांतरण फोरलेन हाइवे बनाने के लिए अब पर्यावरण मंत्रालय ने भी एनओसी जारी कर दी है। इसमें चार बड़े और छह छोटे पुल भी बनाए जाएंगे वहीं चार फ्लाईओवर व एक रेलवे ब्रिज भी तैयार कराए जाएंगे
   Follow Us On   follow Us on
UP के इस जिले में बनेगा नया 112 किमी फोरलेन हाईवे, 96 गांव चमक जाएंगे

The Chopal ( New Delhi ) उत्तर प्रदेश के कानपुर-सागर नेशनल हाइवे के समानांतरण फोरलेन हाइवे बनाने का रास्ता अब साफ हो गया है। एक सौ बारह किमी लम्बे फोरलेन हाइवे बनाने के लिए पर्यावरण मंत्रालय (एनजीटी) से हरी झंडी मिलने के बाद दर्जनों गांवों में खुशी देखी जा रही है। नया फोरलेन बनने से कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा के 96 गांवों का नक्शा ही बदल जाएगा। नया फोरलेन बनाने के लिए एनएचआई ने अब भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी कार्यों को लेकर तैयारी की है।

कानपुर-सागर नेशनल हाइवे को फोरलेन बनाने के लिए पिछले कई सालों से समाजसेवी और व्यापारी लगातार आवाज उठा रहे थे। यहां के सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने भी लोकसभा में मुद्दा उठाते हुए इस हाइवे को फोरलेन बनाने की मांग की थी। यह नेशनल हाइवे डिवाइडर विहीन है जिसके कारणकानपुर से लेकर महोबा तक आए दिन बड़े हादसे हो रहे है।

पिछले साल ही तीन सौ ज्यादा लोगों की मौत सड़क दुघर्टनाओं में हो चुकी है जबकि हजारो लोग घायल भी हुए है। फोरलेन न बनने से इस हाइवे में हर रोज जाम लगता है। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की डिमांड पर इस नेशनल हाइवे को फोरलेन बनाने की हरी झंडी केन्द्र सरकार से मिली थी।

सैंतीस सौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नेशनल हाइवे के समानांतरण फोरलेन हाइवे बनाने के लिए अब पर्यावरण मंत्रालय ने भी एनओसी जारी कर दी है। एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अर्जुन ढांगे ने बताया कि कानपुर के रमईपुर से कबरई (महोबा) तक समानांतरण फोरलेन हाइवे बनाने के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है।

यह हाइवे कानपुर नगर से फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा से होकर निकलेगा। यमुना एक्सप्रेसवे की तर्ज 112 किमी लम्बे हाइवे बनेगा भूमि अधिग्रहण के लिए 96 गांवों में 3700 हेक्टेयर जमीन का एलाइनमेंट रिपोर्ट तैयार कर भेजी जा चुकी है। रिपोर्ट आते ही जमीन अधिग्रहीत करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

नया समानांतरण हाइवे कई जिलों के लिए लाइफलाइन

कानपुर के रमईपुर से कबरई तक 112 किमी लम्बा फोरलेन हाइवे बनाने में 3700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह समानांतरण फोरलेन हाइवे यमुना एक्सप्रेसवेकी तर्ज पर बनेगा। हाइवे से लखनऊ, कानपुर से होते हुए छतरपुर के रास्ते भोपाल तक आवागमन बड़ा ही आसान हो जाए$गा। वहीं यह नया समानांतरण हाइवे कई जिलों क लिए लाइफलाइन साबित होगा। जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस हाइवे में वाहन सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे।

चार बड़े और छह छोटे पुल

कानपुर-सागर नेशनल हाइवे के समानांतरण 112 किमी फोरलेन हाइवे यमुना एक्सप्रेसवे की तर्ज पर तैयार होगा। इसमें चार बड़े और छह छोटे पुल भी बनाए जाएंगे वहीं चार फ्लाईओवर व एक रेलवे ब्रिज भी तैयार कराए जाएंगे। आम लोगों को हाइवे से क्रास करने के लिए 21 अंडरपास बनेंगे। एनएचआई हर प्रमुख मार्ग से नेशनल हाइवे को जोड़ेगा। समानांतरण फोरलेन हाइवे पर 14 स्थानों से वाहन स्वामी और निकासी कर सकेंगे। इसके अलावा हाइवे में पांच कंट्रोल रूम भी तैयार होंगे।

96 गांव चमक जाएंगे

हजारों करोड़ की लागत से कानपुर-सागर नेशनल हाइवे के समानांतरण फोरलेन हाइवे बनने से कानपुर नगर के पन्द्रह गांव चमकेंगेवहीं घाटमपुर के बरौली, रायपुर, सजेती, लहुरीमऊ, असवारमऊ, धरछुआ, परास, बरीपाल सैंतीस गांवों का नक्शा बदल जाएगा। फतेहपुर के बिंदकी तहसील के चार, हमीरपुर तहसील के देवगांव, जलाला, गहतौली समेत 14, मौैदहा तहसील के तेरह व महोबा के खन्ना, चिचारा, बंहिगा, बरबई, गौहारी, कबरई, रिवई समेत सोलह गांवों विकास से रोशन होंगे।

Also Read : अब फोन पर बुक होगी ट्रेन की अनारक्षित टिकट, डाउनलोड करें यह ऐप