The Chopal

UP के इन 2 जिलों के बीच बनेगा नया हाईवे, ड्राइंग हुई तैयार, 51 गावों की जमीन होगी अधिग्रहण

UP News : भारतमाला परियोजना के पैकेज-2 में आगरा से अलीगढ़ के बीच एक नया फोर लेन हाईवे बनाया जाएगा। इसके लिए एक व्यापक परियोजना रिपोर्ट बनाई जा रही है। इस रिपोर्ट की स्वीकृति के बाद भूमि अधिग्रहण शुरू होगा। यह राजमार्ग हाथरस के 51 गांवों से गुजरेगा।

   Follow Us On   follow Us on
UP के इन 2 जिलों के बीच बनेगा नया हाईवे, ड्राइंग हुई तैयार, 51 गावों की जमीन होगी अधिग्रहण

Uttar Pradesh News : आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रस्तावित किया है। फोर फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। NHAI अधिकारी इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने में लगे हुए हैं। इस राजमार्ग को केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जाएगा। 

हाथरस से आगरा लगभग 45 किमी दूर है और अलीगढ़ लगभग 30 किमी दूर है। वर्तमान में हाथरस से आगरा और अलीगढ़ के बीच दो लेन मार्ग है। इस मार्ग पर काफी यातायात होता है। इस मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को कई बार जाम की समस्या भी होती है। लंबे समय से फोर लेन रोड बनाने की मांग थी। इसलिए, भारतमाला परियोजना के पैकेज-2 के तहत आगरा से अलीगढ़ के बीच एक नया फोर लेन राजमार्ग बनाया जाएगा।

ये पढ़ें - Kanpur News : कानपुर आउटर रिंग रोड का इन 10 गावों को मिलेगा फायदा, बेहद खास है ये योजना  

इसके लिए एक व्यापक परियोजना रिपोर्ट बनाई जा रही है। इस रिपोर्ट की स्वीकृति के बाद भूमि अधिग्रहण शुरू होगा। यह राजमार्ग जिले के 51 गांव से गुजरेगा। इसके बनने से जिले में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। NHAI के परियोजना निदेशक संजय वर्मा ने बताया कि इस राजमार्ग की डीपीआर बनाई जा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।

इन 51 गांव से गुजरेगा राजमार्ग

तहसील सासनी के संदलपुर, नहलोई, विधेपुर, जसराना, लढ़ौटा, जिरोली, नगला भीखा, अबूपुर, सिंघर्र, देदामई,  मोहरिया, नगला गढू, बसगोई, छौड़ा गड़ौआ, हर्दपुर, गढ़ी नंदराम।

हाथरस तहसील क्षेत्र का गांव बीछिया, रामगढ़, कोरना चमरुआ, बमनई, तिहाइया, नगला कारवा, गदई, खजुरिया, लुहेटा खुर्द व कलां मुंगसा, टुकसान, नगला मनी, बिसरात, धातुरा खुर्द, नगला नंदराम, ककरावली, विशुनदास, केशरगढ़ी, मगटई, दौलताबाद। 

सादाबाद तहसील क्षेत्र का गांव बिचपुरी, घूचा, सीस्ता, नसीरपुर, कजरौठी, मीरपुर, झगरार,  दगसह, ताजपुर, कुम्हरई, सरौठ, कुरसंडा, एदलपुर, नौगवां, कंजौली।

ये पढ़ें - Rajasthan की भजनलाल सरकार ने बेरोजगार युवा लोगों को दिया बड़ा तोहफा, निकाली बंपर भर्ती