The Chopal

हरियाणा के इन जिलों बिछेगी नई रेलवे लाइन, इन रेलवे ट्रैक का होगा दोहरीकरण, ट्रेन संचालन में होगा सुधार

Haryana News: केंद्र सरकार ने हरियाणा को रेलवे से जुड़ी 14 नई परियोजनाओं की सौगात दी है। इन योजनाओं से राज्य में रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। कई प्रमुख रेलमार्गों को डबल ट्रैक किया जाएगा, जिससे ट्रेन संचालन में सुधार होगा।

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा के इन जिलों बिछेगी नई रेलवे लाइन, इन रेलवे ट्रैक का होगा दोहरीकरण, ट्रेन संचालन में होगा सुधार 

Haryana Railway line doubled: केंद्रीय रेल बजट में हरियाणा को 14 रेल परियोजनाएं दी गई हैं। इनमे से कुछ रेलवे लाइनों को दोहरीकरण किया जाएगा। हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस समय, भिवानी-डोभ-बाली रेलवे लाइन का दोहरीकरण शुरू हो गया है। नारनौल-खाटूवास रेलवे लाइन दोहरीकरण का लगभग आधा काम पूरा हो चुका है।

रोहतक-पानीपत ट्रेन का दोहरीकरण

714 करोड़ रुपये की लागत से रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन को दोहरीकरण किया जाएगा।  साथ ही फिरोजपुर-भटिंडा, जाखल-हिसार और अस्थल बोहर से रेवाड़ी रेलवे लाइन को डबल किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। चूरू-सदुलपुर ब्राडगेज लाइन पर लूनी, समदारी और भिलड़ी के बीच सेक्शन पर 330 किलोमीटर की रेलवे लाइन का काम शुरू हो गया है।

इन स्थानों पर नई रेलवे लाइन बनेगी

मनहेरू से बवानी खेड़ा के बीच 32 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक बिछाने का खर्च 413 करोड़ रुपये है। दिल्ली से सोहना-नूह-फिरोजपुर-झिरका-अलवर तक एक 104 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बनाई जाएगी।  हिसार से सिरसा वाया अग्रोहा- फतेहाबाद होते हुए नई रेलवे लाइन बिछेगी। मेरठ से पानीपत के बीच एक रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा। चंडीगढ़ से बद्दी के लिए 28 किलोमीटर का नया रेलवे ट्रैक बनाने में 1540 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पलवल से न्यू पृथला के बीच 3.5 किलोमीटर का ट्रैक बनाकर कनेक्टिविटी मिलेगी।