The Chopal

UP में 397 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर चलेगी नई वंदेभारत ट्रेन, 4 जंक्शन स्टेशनों से गुजरेगी

Vande Bharat Express Train: पटना से वर्तमान में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं। पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस और पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होता हैं। यह ट्रेन 4 जंक्शन स्टेशनों से होकर गुजरने वाली हैं। 

   Follow Us On   follow Us on
UP में 397 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर चलेगी नई वंदेभारत ट्रेन, 4 जंक्शन स्टेशनों से गुजरेगी

The Chopal : बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के लिए एक बड़ी और अहम खुशखबरी है! नई “वंदे भारत एक्सप्रेसवे” (Vande Bharat Expressway) की तैयारी दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत बना देगी। नई वंदेभारत एक्सप्रेस को बिहार की राजधानी पटना से गोरखपुर जंक्शन तक चलाने का भी प्रयास शुरू हो गया है। पूर्वी मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे ने रेलवे बोर्ड को भेजे गए संयुक्त प्रस्ताव पर मुहर लगाने के बाद दोनों क्षेत्रों में इसे चलाने पर विचार चल रहा है। इस ट्रेन से पटना से गोरखपुर की 397 किलोमीटर की दूरी पांच से छह घंटे में तय होगी।

वर्तमान में पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच चलने वाली तीन ट्रेनों में आठ घंटे से साढ़े दस घंटे तक का समय सफर पूरा करने में लगता है। यह ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन से शुरू होकर शीतलपुर, खैरा, मशरक, गोपालगंज, थावे जंक्शन, कप्तानगंज जंक्शन और गोरखरपुर से गुजरेगी।

गोरखपुर के लिए चलने वाली ट्रेनों का हाल

पाटलिपुत्र से गोरखपुर के लिए ट्रेन विवरण:

ट्रेन संख्या 55007 (पैसेंजर ट्रेन)

प्रस्थान: सुबह 5:00 बजे (पाटलिपुत्र से)

गंतव्य: शाम 4:30 बजे (गोरखपुर)

समय: लगभग 11 घंटे 30 मिनट

प्रकार: पैसेंजर (हर छोटे स्टेशन पर रुकती है)

ट्रेन संख्या 05079 (स्पेशल ट्रेन)

समय: 8 घंटे 55 मिनट में दूरी तय करती है

प्रकार: विशेष ट्रेन (कम स्टॉपेज, तेज़ यात्रा)

ट्रेन संख्या 15079 (लोकमान्य तिलक–गोरखपुर एक्सप्रेस)

प्रस्थान: शाम 3:15 बजे (पाटलिपुत्र से)

गंतव्य: रात 11:55 बजे (गोरखपुर)

समय: लगभग 8 घंटे 40 मिनट

प्रकार: मेल/एक्सप्रेस ट्रेन

पटना जंक्शन से वर्तमान में पांच वंदे भारत ट्रेन चलते हैं

बता दें कि पटना से वर्तमान में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं। पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस और पटना न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस भी चलते हैं।