The Chopal

UP बोर्ड परीक्षा में इस बार होगी नंबरिंग, होने वाली हैं कई विशेषताएं

UP News : यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में पहली बार नंबरिंग होगी। 22 फरवरी से सभी जिलों में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कॉपियां पहुंचने लगी हैं।

   Follow Us On   follow Us on
UP बोर्ड परीक्षा में इस बार होगी नंबरिंग, होने वाली हैं कई विशेषताएं

UP board exam : आपकी जानकारी के लिए बता दे की 22 फरवरी से सभी जिलों में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कॉपियां पहुंचने लगी हैं। इस साल, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में नकल माफियाओं को रोकने के लिए उत्तरपुस्तिकाओं में सुरक्षा मानकों को और बढ़ा दिया गया है। पहली बार उत्तरपुस्तिका के भीतरी पृष्ठों पर नंबरिंग (पेज 1, 2, 3...) की गई है। इससे अंदर के पन्नों को बदलने की आशंका समाप्त हो जाएगी। उत्तरपुस्तिकाओं के कवर पृष्ठों पर क्रमांक मुद्रित हैं।

ये पढ़ें - UP के CM योगी ने जिला अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, जल्द से जल्द बंद हो यह काम

प्रदेश के सभी जिलों के लिए धागे की सिलाईयुक्त उत्तरपुस्तिकाओं की व्यवस्था भी की गई है, ताकि स्टेपलर की पिन को निकालकर पन्ने जोड़े या बदले भी नहीं जा सकें। आपको बता दे की High School की "A" उत्तरपुस्तिका डार्क ब्राउन रंग की होगी, जबकि "B" कॉपी डार्क वायलट रंग की होगी। साथ ही, इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका “अ” डार्क मजेन्टा पिंक रंग में और “ब” डार्क लाल रंग में छापी गई है। जवाबपत्रों की रूलिंग भी कवर के रंगों के अंनुसार छपाई गई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का "लोगो" सिक्योरिटी कोड, उत्तरपुस्तिका, कलापत्रों आदि के कवर पृष्ठों और अंतिम पृष्ठों पर लागू होता है। पुस्तक के अंदर के पृष्ठ पर भी "अ" लगाया गया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने कॉपियों को सुरक्षित रखने के लिए कई सुविधाएं बढ़ाई हैं, ताकि मेधावी विद्यार्थी नकल माफिया नहीं खेल सकें।

हाईस्कूल में पंजीकृत

छात्र : 15,71,686
छात्रा : 13,75,638
योग= 29,47,324                                                                                                                                  

इंटर 

छात्र: 14,12,806
छात्रा: 11,48,076
योग= 25,60,882 
महायोग: 55,08,206

ये पढ़ें - UP News : यहां बनाई जाएगी नई कानपुर सिटी, सिंगापूर जैसा मिलेगा लुक, 4 हजार करोड़ लागत

News Hub