इस शहर में पालतू कुत्ते पकड़ने का अभियान शुरू, ऐसे बचाएं अपने घर में रखे पेट्स
The Chopal : अलीगढ़ नगर निगम ने शहर में पालतू कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। अगर आपके पास भी बिना लाइसेंस कुत्ता मिला तो 5000 का जुर्माना लगेगा। नगर निगम द्वारा बस्ती 10 टीमें बनाई गई है। अगर किसी के घर में पालतू कुत्ता है, तो आप इसकी सूचना नगर निगम को दे सकते हैं। नाम गोपनीय रखा जाएगा। प्रशासन ने 23 प्रजातियों के कुत्ते पालने पर पांबदी लगाई है। अलीगढ़ में भी 23 प्रजातियों कुत्ते हो सकते हैं। अलीगढ़ में लोग पंजीयन कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। पहले 31 मार्च तक का समय था, लेकिन नगर निगम ने अब 28 मार्च से ही धरपकड़ की तैयारी शुरू कर ली है।
10 दिनों से पालतू डॉग और कैट के शत प्रतिशत लाइसेंस के लिए अभियान चल रहा है, जो आवासीय कालोनी, आपर्टमेंट और अन्य रिहायशी क्षेत्रों में चल रहा है। डॉग और बिल्ली पालने वालों में से अधिकांश ने लाइसेंस नहीं लिया है। बुधवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि 28 मार्च से कार्रवाई की जाएगी और बिना लाइसेंस वाले पालतू जानवरों को 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बिना लाइसेंस के पालतू जानवरों की सूचना 7500441344 या 1533 पर दी जा सकती है।
पड़ोसी या कॉलोनी निवासी से मिली जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखेगा। शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसा किया जा रहा है, नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया। घर में कुत्ता या बिल्ली पालने वाले को नगर निगम में पंजीकृत करना चाहिए, ताकि कोई विवाद होने पर मदद मिल सके।
घर बैठे बनवा सकते हैं लाइसेंस
घर बैठे ऑनलाइन पालतू कुत्ते व बिल्ली का पंजीयन करा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से Aligarh nagar sewa app को डाउनलोड कर लॉगिंग करे। डॉग रजिस्ट्रेशन पर जाकर अपने पालतू डॉग अथवा कैट की सूचना मोबाइल नंबर, पता, फोटो सहित ऑनलाइन पेमेंट जमा कर प्राप्त कर सकते हैं। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.everythingcivic.aligarh यहां से भी जानकारी ले सकते हैं।
ये पढ़ें - UP बोर्ड परीक्षा की 91 फीसदी उत्तर पुस्तिका हुई चेक, इस दिन आएगा रिजल्ट
