The Chopal

PM Kisan Nidhi: यूपी में अब E-Kyc के लिए हर किसानों के घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

UP News : उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। देश में किसानों की आर्थिक नीति के लिए सरकार की तरफ से कई कल्याणकारी नीतियां चलाई जा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी किसानों का फायदा हो रहा है। उत्तर प्रदेश में पीएम किसान सम्मन निधि को लेकर अपनी अपडेट सामने आई है। किसानों के लिए इस योजना के तहत 31 में तक अभियान चलाया जाएगा। किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी होने पर उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा।

   Follow Us On   follow Us on
PM Kisan Nidhi: यूपी में अब E-Kyc के लिए हर किसानों के घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत अब सरकार एक विशेष अभियान चला रही है, जिससे किसानों को उनकी वार्षिक ₹6000 की सहायता राशि समय से और बिना किसी गड़बड़ी के मिल सके। 31 मई तक यूपी में PM किसान सम्मान निधि में हुई गड़बड़ी को सुधारने का अभियान चलेगा। अभियान के दौरान कृषि एवं राजस्व विभाग की टीमें सभी पंजीकृत किसानों के घर जाकर निरीक्षण करेंगे। मौके पर ही बैंक खाता, ई-केवाईसी और आधार लिंक की समस्याएं सुलझाई जाएंगी।

गड़बड़ी को तत्काल सुधारने के निर्देश

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की गड़बड़ी रोकने में उत्तर प्रदेश फिसड्डी साबित हुआ है। केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्रालय ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए गड़बड़ी को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार की कठोर प्रतिक्रिया को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अब 31 मई तक प्रधानमंत्री किसान संतृप्ति अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कृषि एवं राजस्व विभाग की टीमें सभी पंजीकृत किसानों के घर जाकर निरीक्षण करेंगे।इस दौरान, भूमि अंकन, आधार लिंक बैंक खाता/ई-केवाईसी सहित अन्य समस्याओं को मौके पर ही हल किया जाएगा।

मृत रजिस्टर्ड किसानों के नामों को हटाकर उनके उत्तराधिकारियों के नामों को जोड़ने की भी व्यवस्था की गई है। ताकि अभियान को कोई बाधा न पहुँचे, कृषि विभाग के प्रमुख सचिव ने प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों को सर्कुलर भेजा है।

इन समस्याओं को अभियान में हल किया जाएगा

अभियान के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े सभी मामलों का समाधान किया जाएगा, जो भूमि अंकन, आधार लिंक बैंक खाता या ई-केवाईसी पूरा नहीं होने के कारण लंबित हैं। लाभार्थी के आधार/भूमि अंकन और ई-केवाईसी को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। यदि लाभार्थी सत्यापन के बाद कोई अपात्र पाया जाता है, तो मामला "अपात्र" घोषित किया जाएगा और सम्मान निधि की किस्तें अपात्र व्यक्ति के खाते में जारी की हैं तो तो उनकी वसूली भी शुरू की जाएगी।। बता दे की 30 दिनों से अधिक समय से खुले हुए आवेदनों को गुणात्मक आधार पर निस्तारण किया जाएगा, मानक संचालन प्रक्रिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार गुणात्मक चेक होगी। योजना में योग्य कानूनी उत्तराधिकारियों को शामिल करने के लिए, मृत लाभार्थियों की जानकारी इस दौरान संकलित की जाएगी।

20वीं किस्त जून में जारी होगी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 किस्त जून के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। केन्द्र के कठोर निर्देशों को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी योग्य किसानों को आगामी 31 मई तक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए कहा है, ताकि वे अगली किस्त का लाभ ले सकें।