The Chopal

राजस्थान में मुख्यमंत्री कन्यादान राशि आवेदन का समय बढ़ा दिया गया, हो गई मौज

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने युवतियों की शादी में आर्थिक सहायता देने वाली मुख्यमंत्री कन्यादान (सहयोग एवं उपहार) योजना के आवेदन की समय बढ़ा दिया है। यह योजना प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित की जाती है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को विवाह में सहायता प्रदान करना है।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान में मुख्यमंत्री कन्यादान राशि आवेदन का समय बढ़ा दिया गया, हो गई मौज 

Rajasthan Government New : राजस्थान में युवतियों की शादी के लिए मिलने वाली सहयोग और उपहार राशि का समय बढ़ा दिया गया है। प्रदेश की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मुख्यमंत्री कन्यादान (सहयोग और उपहार) योजना के तहत विवाह सहायता अनुदान के लिए आवेदन करने का समय बढ़ा दिया गया है।

राजस्थान में युवतियों की शादी के लिए मिलने वाली सहयोग और उपहार राशि का समय बढ़ा दिया गया है। प्रदेश की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मुख्यमंत्री कन्यादान (सहयोग और उपहार) योजना के तहत विवाह सहायता अनुदान के लिए आवेदन करने का समय छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अब से यह एक वर्ष से अधिक हो गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि योग्य लाभार्थी योजना का लाभ लेने के लिए ई-मित्र के माध्यम से विवाह तिथि से एक वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य आवेदक को ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद नियमानुसार संबंधित सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा।