The Chopal

राजस्थान को मिली रेलवे की तरफ से बड़ी सौगात, 6 जिलों से होकर गुजरेगी ट्रेन, कई जिलों को मिलेगा फायदा

Rajsthan News : बीकानेर से जयपुर और तेलंगाना के लिए एक नई ट्रेन सेवा शुरू की गई है। यह ट्रेन राजस्थान के 6 जिलों के 10 रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनके सफर को आसान बनाया जा सकेगा।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान को मिली रेलवे की तरफ से बड़ी सौगात, 6 जिलों से होकर गुजरेगी ट्रेन, कई जिलों को मिलेगा फायदा 

The Chopal : बीकानेर से सीकर और चूरू से जयपुर और तेलंगाना के लिए ट्रेनें चलाई गईं।यह ट्रेन  6 जिलों में 10 रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली है। बीकानेर से सीकर और चूरू से जयपुर और तेलंगाना के लिए ट्रेनें चलाई गईं। झुंझुनूं के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग सिर्फ देख रहे हैं। झुंझुनूं रेल सेवा सही जगह मांग नहीं उठाने से सीकर और चूरू से पीछे होता जा रहा है।

सीकर और चूरू से देश के कई हिस्सों की ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन झुंझुनूं में यात्री परेशान हैं। रेलवे ने बीकानेर से सीकर तक काचीगुडा ट्रेन शुरू किया है। मंगलवार को यह ट्रेन बीकानेर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और शाम 6 बजे सीकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी।

ट्रेन पांच मिनट ठहरकर 6:05 बजे रवाना होगी, जो गुरुवार सुबह 7.40 पर काचीगुडा पहुंचेगी। ये ट्रेन शनिवार रात 10 बजे काचीगुडा से रवाना होकर सोमवार सुबह 9.20 पर सीकर स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन पांच मिनट रुककर बीकानेर के लिए रवाना होगी। ट्रेन में 22 डिब्बे होंगे, एक सैकेंड एसी, सात थर्ड एसी, दो सैकंड कम थर्ड एसी, आठ सैकंड स्लीपर, दो जनरल और दो गार्ड।

यह होगा रास्ता

बीकानेर से शुरू होने वाली ट्रेन श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सीकर, रींगस, डहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, मध्य प्रदेश में नागदा, भोपाल, महाराष्ट्र के मललकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, बासमत, पूर्णा, हुज़ूर साहिब नांदेड़, मुदखेड, धर्माबाद तथा तेलंगाना के बस

दिल्ली से जयपुर की सस्ता ट्रेन की मांग

दिल्ली और जयपुर के बीच तीन सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की लोगों की मांग नियमित रूप से उठती है, लेकिन यह मांग नहीं मानी जा रही है। इसके अलावा, झुंझुनूं से अयोध्या तक ट्रेन चलाने की मांग भी उठ रही है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।