The Chopal

जालोर की ढाणियों, गांव और कस्बों में बनेगी सड़कें, पहले चरण में खर्च होंगे 17 करोड़

Atal Progress Path In Rajasthan : राजस्थान की भजन लाल सरकार प्रदेश के जालौर जिले में ग्रामीण इलाकों की जनता का सफर आसान करने के लिए नई सड़कों का निर्माण करने जा रहे हैं। इन सड़कों का निर्माण 5000 से अधिक आबादी वाले ग्रामीण इलाकों में अटल प्रगति पथ योजना के तहत किया जाएगा। लड़कों का निर्माण हो जाने के बाद प्रदेश के ग्रामीण इलाकों  के लोगों को काफी  लाभ मिलेगा।

   Follow Us On   follow Us on
जालोर की ढाणियों, गांव और कस्बों में बनेगी सड़कें, पहले चरण में खर्च होंगे 17 करोड़

New Roads In Jalore : राजस्थान में भजन लाल सरकार प्रदेश की जनता का सफर सहूलियत भरा बनाने के लिए सड़कों हाईवे और बाईपास का निर्माण तेजी से कर रही है। सरकार द्वारा प्रदेश में बनाई जाने वाली इन सड़कों का निर्माण होने के बाद  राज्य के आर्थिक ढांचे को काफी मजबूती मिलेगी। इस दौरान सरकार प्रदेश के जालौर जिले के  ग्रामीण इलाकों में जनता का सफर बेहतर करने जा रही है। सरकार ऐसे इलाकों में सड़कों का निर्माण करेगी जहां अब तक आवागमन आसान नहीं था।

दरअसल आपको बता दें कि प्रदेश सरकार जालौर जिले में बजट घोषणा के मुताबिक पहले फेज में 17 करोड़ 11 लाख 90 हजार रूपए खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों का निर्माण बजट घोषणा के मुताबिक  प्रत्येक विधानसभा इलाके में 5 हजार से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में अटल प्रगति पथ परियोजना के अंतर्गत किया जाएगा। इस परियोजना से संबंधित जालौर जिले में 48 ग्रामीण इलाकों को चिन्हित कर लिया गया है। 

प्रत्येक विधानसभा इलाके के एक गांव को चिन्हित किया गया है। इस इलाके में आबादी 5000 से ज्यादा है। गांव को चिन्हित करते समय यह भी ध्यान रखा गया कि पहले चरण में इस श्रेणी सबसे ज्यादा आबादी वाले गांव का चयन किया जाए। इसी के साथ नई सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया खोल दी गई है। 

यहा बनेगे 5 अटल प्रगति पथ

भंवरानी, सांथू, रामसीन, करड़ा, चितलवाना का चयन अटल प्रगति पथ के लिए किया गया है। इन कार्यों का वर्कऑर्डर जारी होने के बाद 5 माह में पूरा किया जाना है। अभी टैंडर प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। आगामी दिनों में कार्य भी शुरू हो जाएंगे।