The Chopal

भीलवाड़ा में 10 करोड़ से बनेगी सड़कें, इन इलाकों में मिलेगा बेहतर सफर, देखें लिस्ट

Rajasthan News : राजस्थान भीलवाडा जनता का आवागमन जल्द ही आसान होने जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 10 करोड रुपए की लागत से 12.90 लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों का निर्माण हो जाने के बाद प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए काफी मदद मिलेगी।

   Follow Us On   follow Us on
भीलवाड़ा में 10 करोड़ से बनेगी सड़कें, इन इलाकों में मिलेगा बेहतर सफर, देखें लिस्ट

Rajasthan News : राजस्थान में भजनलाल सरकार राज्य की जनता का सफर बेहतर बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी के साथ काम कर रही है। प्रदेश में रेलवे लाइन और सड़के तथा हाईवे जैसी कई परियोजनाएं चल रही है। इन्हीं में शामिल भीलवाड़ा में भी जल्द ही 12.90 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से किया जाएगा। इसके लिए विभाग पूरी परियोजना में करीबन 10 करोड रुपए धनराशि खर्च करेगा।

दरअसल शहर के विधायक अशोक कोठारी की मांग पर जिले में 10 करोड रुपए की लागत से 12.90 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बजट घोषणा के दौरान विधायक कोठारी की अनुशंसा पर प विभाग की तरफ से इन सड़कों को बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा इन मुख्य सड़कों के साथ सांगानेर, पुर, रीको जैसे इलाकों को सम्मिलित किया है।

इन सड़कों का निर्माण होगा

पार्श्वनाथ सर्किल से दादीधाम होते हुए पंचवटी सर्किल जमना विहार तक, रीको के पीछे पटेल नगर विस्तार के पास लक्ष्मीनगर, रामदेव कॉलोनी के पीछे महाकाल मंदिर तक, चित्रगुप्त सर्किल से पुर रोड वाया रीको, वार्ड नं. 55 में सांगानेर कॉलोनी, मंगलपुरा क्षेत्र की सड़कें, वार्ड नं. 56 में बालाजी का खेड़ा, वार्ड नं. 6 में बिलिया की सड़कें, रुक्मणि एनक्लेव शारदा चौराया के पास, पुर क्षेत्र की सड़कें, छोटी अकेडमी स्कूल के पीछे से पीएफसी होटल के सामने वाली रोड, अरिहंत नगर, पटेलनगर विस्तार के पास, कीर खेड़ा ग्राम की सड़कें, सांगानेर महाराणा प्रताप गौशाला से काली मंगरी तक की सड़कें बनाई जाएगी.