The Chopal

Rule Change : आज से बदल जाएंगे ये अहम नियम, सरकार ने किया बड़ा बदलाव

Rule Change From 1st September 2023:एक्सिस बैंक के मैग्नस क्रेडिट कार्ड के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट 1 सितंबर, 2023 से लागू होगा। आइए नीचे खबर में जानते हैं 1 सितंबर, 2023 से लागू होने वाले छह महत्वपूर्ण बदलाव के बारे में- 

   Follow Us On   follow Us on
These important rules will change from today, the government made a big change

The Chopal News : सरकार ने LPG सिलेंडर की मासिक कीमतों में कटौती का फैसला किया है, जिससे आम आदमी को राहत मिलेगी। नई कीमतें 1 सितंबर 2023 से लागू होंगी। हाल ही में केंद्र सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया था।

Axis Bank क्रेडिट कार्ड

एक्सिस बैंक के मैग्नस क्रेडिट कार्ड के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट 1 सितंबर, 2023 से लागू होगा। इन बदलावों के बाद, मैग्नस क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को पहले की तुलना में कम रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे और कुछ लेनदेन पर कम छूट मिलेगी। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को 12,500 रुपये सालाना फीस देनी होगी। हालांकि, जो उपयोगकर्ता मैग्नस कार्ड का उपयोग करके एक वर्ष में कम से कम 25 लाख रुपये खर्च करते हैं, उन्हें शुल्क नहीं देना होगा।

IPO लिस्टिंग के दिन कम किए जाएंगे

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) की लिस्टिंग को कम करने का फैसला लिया है। अब 1 सितंबर, 2023 से IPO लिस्टिंग को कम कर दिया गया है। शेयर बाजार में शेयरों की लिस्टिंग की समय सीमा छह दिन से घटाकर आधी, यानी तीन दिन कर दी गई है। IPO समय सीमा की नई नियमों के अनुसार, सेबी कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग की समय सीमा को कम करेगा। यह नया बदलाव 1 सितंबर से स्वैच्छिक है, लेकिन 1 दिसंबर 2023 के बाद यह अनिवार्य हो जाएगा।

Also Read : LPG Price Cut: LPG स‍िलेंडर के फिर रेट गिरे, 157 रुपये कम होने के बाद आज मिलेगा इतने में

आखिरी बार आधार अपडेट का मौका

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार जानकारी को अपडेट करने की मुफ्त अपडेट सुविधा 14 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की पहले टाइमलाइन 14 जून थी, उसके बाद अंतिम तीन महीने का विस्तार दिया गया था।

कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा

सभी नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि सितंबर महीने की पहली तारीख से नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन नियम में बदलाव हो जाएगा। नए नियमों के अनुसार, नौकरीपेशा व्यक्ति की टेक-होम सैलरी में वृद्धि होगी। इस नियम से उन कर्मचारियों को फायदा होगा जिनको नियोक्ता की ओर से रहने के लिए घर दिया गया है और उनके वेतन से कुछ कटौती की जाती है क्योंकि 1 सितंबर, 2023 से रेंट-फ्री घर नियम में बदलाव हो जाएगा।

Cheapest Dry Fruits Market : यहां सब्जियों के भाव में मिलते हैं काजू बादाम