The Chopal

सुहागरात पर दूल्हे नें पकड़ा हाथ, आधी रात को दुल्हन की बात सुनकर पैरों तले खिसक गई जमीन

UP News :उत्तर प्रदेश में बारादरी थाना क्षेत्र में एक दिलचस्प मामला सामने आया है।  जब दूल्हा शादी करने के बाद अपनी दुल्हन के पास पहुंचा, उसे ऐसी बात सुनने को मिली कि उसकी सुहागरात 'नर्करात' बन गई।

   Follow Us On   follow Us on
सुहागरात पर दूल्हे नें पकड़ा हाथ, आधी रात को दुल्हन की बात सुनकर पैरों तले खिसक गई जमीन

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में बारादरी थाना क्षेत्र में एक दिलचस्प मामला सामने आया है।  जब दूल्हा शादी करने के बाद अपनी दुल्हन के पास पहुंचा, उसे ऐसी बात सुनने को मिली कि उसकी सुहागरात 'नर्करात' बन गई।

दुल्हन ने शादी नहीं की

जब दूल्हा अपनी दुल्हन के पास पहली रात बैठा, दुल्हन ने गुस्से में उसका हाथ झटक दिया और कहा कि यह शादी उसकी इच्छा से नहीं हुई। उसने दूल्हे को स्पष्ट रूप से बताया कि वह दूसरे व्यक्ति से प्यार करती है और उसी के लिए बनी है।

धमकियों का सिलसिला शुरू

जब दूल्हे ने इस पर आपत्ति जताई, तो दुल्हन ने धमकी दी कि अगर उसने जोर-जबरदस्ती की तो वह जहर खाकर अपनी जान दे देगी और उसके पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगा देगी। इतना ही नहीं, जब दूल्हे ने यह बात ससुरालवालों को बताई, तो लड़की के भाई ने उसे जान से मारने और पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी।

घरवालों पर लगातार बढ़ा दबाव

घर में झगड़े हर दिन बढ़ने लगे। लड़की के घरवालों ने दूल्हे के पूरे परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। लड़की के भाई और मां ने एक दिन पूरे घर को जलाने की धमकी दी।  युवक ने इससे परेशान होकर अंततः पुलिस में शिकायत कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जनवरी में हुई शादी के बाद से उसने अपनी पत्नी से संबंध नहीं बनाए क्योंकि उसे लगातार धमकियां मिलती थीं। इस शादी ने उसके पूरे परिवार को मानसिक रूप से बर्बाद कर दिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन और उसके परिवार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।  पुलिस ने निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
 

News Hub