The Chopal

राजस्थान में 20 दिन बंद रहेगी ये नहर, होंगे मरम्मत के कार्य, जानिए नहरबंदी की तारीख

Direct Land Allocation Scheme: राजस्थान और पंजाब से गुजरने वाली गंगनहर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। गंगनहर से जुड़े राजस्थान और पंजाब के किसानों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। नहर 20 दिनों तक बंद रहने वाली है, जिससे सिंचाई पर निर्भर किसानों को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान में 20 दिन बंद रहेगी ये नहर, होंगे मरम्मत के कार्य, जानिए नहरबंदी की तारीख

The Chopal : राजस्थान और पंजाब से गुजरने वाली गंगनहर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आने वाले महीने में नहर की 20 दिन तक बंटी रहने वाली है। इस नहर से जुड़े किसानों को पानी की समस्या का सामना आने वाले दिनों में करना पड़ेगा। 1 अप्रैल से 20 अप्रैल तक श्रीगंगानगर की गंगनहर में पानी नहीं मिलेगा। इस दौरान राजस्थान में हैड गेटों और पंजाब में लाइनिंग की मरम्मत की जाएगी। यह किसानों की फसल को प्रभावित करेगा।

बीस दिन पानी नहीं मिलेगा

अगले महीने श्रीगंगानगर की प्रमुख नहर गंगनहर में बीस दिन पानी नहीं मिलेगा। इस दौरान, नहर के पंजाब वाले भाग में लाइनिंग की मरम्मत और उगे झाड़-झंखाड़ की सफाई की जाएगी।  जिसमें राजस्थान के बाहर हैड गेटों की मरम्मत की सिफारिश की गई है। इसके लिए गंगनहर में 1 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बारे में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने पंजाब के अधिकारियों से चर्चा की है। बंदी के दौरान गंगनहर के पंजाब वाले भाग में किए जाने वाले कार्यों का भी खाका बनाया गया है। जल संसाधन वृत्त श्रीगंगानगर के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने बताया कि पंजाब वाले हिस्से में गंगनहर की लाइनिंग में तीन जगह आए कट की मरम्मत और बर्म कटिंग करवाने पर सहमति बनी है।

फिलहाल हैडों के गेटों की मरम्मत की कार्यवाही

नहर बंदी के दौरान यह काम पूरा हो जाएगा. गंगनहर के राजस्थान वाले क्षेत्र में फिलहाल हैडों के गेटों की मरम्मत की कार्यवाही ही की जाएगी। गंगनहर प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविन्द्र सिंह गिल ने पिछले दिनों गंगनहर रेगुलेशन उप समिति की बैठक में नहर अध्यक्षों से चर्चा करके कई कार्यों को पूरा करने का प्रस्ताव बनाया था,लेकिन फिलहाल बजट नहीं है, इसलिए गेटों की मरम्मत का काम ही पूरा हो पाएगा। ऐसे में अप्रैल में गंगनहर के किसानों को पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। किसानों की फसल को नहर बंदी का सीधा असर पड़ेगा, जिससे फसल उत्पादन में कमी होगी।