इस राज्य में 22 जुलाई तक मिलेगा 14 किलो गेंहू और 21 किलो चावल
THE CHOPAL - कार्डधारकों को राशन वितरण का रोस्टर जारी करने के तहत, योगी सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुसार जुलाई महीने में कुछ विशेष उपहार उपलब्ध कराए हैं। 11 जुलाई से 22 जुलाई तक, उपभोक्ताओं को फ्री राशन दिया जाएगा। इस अवधि के दौरान, अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल का वितरण किया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम (2 किलोग्राम गेहूं और 3 किलोग्राम चावल) निशुल्क वितरण किया जाएगा।
ALSO READ - राजस्थान में जल्द बिछेगी 30 नई रेलवे लाइन, इन जिलों की बल्ले बल्ले
वाटमाप व पूर्ति विभाग के अधिकारियों को घटतौली को रोकने के लिए, वितरण के समय निरीक्षण करने की बात कही गई है। इसके अलावा, फिरोजाबाद जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि राशन का वितरण मंगलवार से शुरू किया जाएगा। जुलाई महीने के लिए गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट गो किलोग्राम गेहूं और तीन किलोग्राम चावल मिलेगा, और अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल मिलेगा। इस राशन का वितरण 11 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेगा।
