Traffic Rules: चप्पल पहनकर बाइक चलानें पर कटेगा चालान! जान लें क्या है नियम
Traffic Challan: चप्पल या स्लीपर पहनकर वाहन चलाने को लेकर अक्सर लोगों के बीच भ्रम बना रहता है। कई बार यह सवाल उठता है कि क्या यह कानून का उल्लंघन है और क्या इसके लिए चालान काटा जा सकता है। इस मुद्दे पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुद जानकारी दी है।
The Chopal : भारत में सड़क सुरक्षा और यातायात को नियंत्रित करने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) लागू है। वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने इस अधिनियम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए, जिनका उद्देश्य सड़क पर होने वाले हादसों को कम करना और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना था। देश में बाइक या कार चलाने के लिए कई कानूनों का पालन करना होता है।
2019 में, केंद्र सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट में कुछ बदलाव किए। इस मोटर व्हीकल एक्ट के कई नियमों का पालन करना आवश्यक है। बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं, चप्पल पहनकर कुछ लोग कार या बाइक चलाने लगते हैं। यही कारण है कि चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर चालन कट सकता है। लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूरी तरह सच्चाई की पुष्टि की है।
दरअसल, चप्पल पहनकर बाइक चलाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। जैसे, बाइक चलाते समय जूते पहनने का प्रयास करें। इसका कारण यह है कि दुर्घटना में ये आपके पैरों की सुरक्षा कर सकते हैं। आपको कम चोट लगेगी। चप्पल पहनने पर अधिक चोट लगने के आसार रहते हैं और गियर शिफ्ट करने में भी मुश्किल हो सकती है।
क्या चप्पल पहनने से चालान कट सकता है?
ध्यान दें कि मोटर व्हीकल एक्ट में चप्पल या सैंडल पहनकर बाइक या कार नहीं चलाने का कोई नियम नहीं है। ऐसा कोई कानून नहीं है। यही कारण है कि चप्पल पहनकर कार या बाइक चलाने पर चालान नहीं काटा जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कम कपड़े पहनकर स्कूटी या चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर चालान नहीं हो सकता। उन्हें बताया गया कि चप्पल पहनने, आधी बांह की शर्ट पहनने, लुंगी बनियान में गाड़ी चलाने, कार का शीशा गंदा होने या एक्सट्रा बल्ब नहीं होने पर चालान नहीं होगा। इस पोस्ट में कहा गया था कि अफवाहों से बचें।
जूते पहनकर कार चलाने के लाभ
अब अगर आप जूते पहनकर कार या बाइक चलाते हैं तो आपको रेस या ब्रेक पैडल पर अच्छी ग्रिप मिलती है। जबकि चप्पलों में ग्रिप नहीं बन पाती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि चप्पल पेडल्स पर फिसल सकती है। जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं अगर आप चप्पल की जहगह जूते पहनकर ड्राइविंग करेंगे तो पेडल्स पर अचछी ग्रिप बनी रहेगी।
