The Chopal

राजस्थान में बनेगें 2 नए बाईपास, 963 करोड़ में बनेगा नया हाईवे, फर्राटे से होगा सफर

Rajasthan National Highway: राजस्थान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से 963 करोड रुपए के एक और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट की सौगात दी गई है। नेशनल हाईवे के निर्माण के बाद आवागमन व्यवस्था में यह प्रोजेक्ट मिल का पत्थर साबित होगा। इसके अलावा दो शहरों में बाईपास का निर्माण भी किया जाएगा। राजस्थान को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी खुशखबरी दी है। शुक्रवार को गडकरी ने राजस्थान में नई सड़कें बनाने की घोषणा की।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान में बनेगें 2 नए बाईपास, 963 करोड़ में बनेगा नया हाईवे, फर्राटे से होगा सफर

Rajasthan News : राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है! केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को राज्य में नई सड़कों के निर्माण की घोषणा की है, जिससे राज्य का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत होगा। राजस्थान को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी खुशखबरी दी है। शुक्रवार को गडकरी ने राजस्थान में नई सड़कें बनाने की घोषणा की। पूर्वी राजस्थान के करौली जिले के लिए ये सड़कें वरदान होंगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट के जरिए दी हैं।

34 किलोमीटर लंबा राजमार्ग करौली में बनेगा

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने सोशल मीडिया पर बताया कि राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर दो लेन, 33.48 किमी की लंबाई के गंगापुर बाईपास और करौली बाईपास का निर्माण, पेव्ड शोल्डर के साथ, 963.37 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इससे न सिर्फ आवागमन में तेजी आएगी, बल्कि विकास, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आम जनता को बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।

उनका कहना था कि राजमार्ग-23 जयपुर जिले के कोथुन में जंक्शन से शुरू होकर राजस्थान के धौलपुर जिले में समाप्त होता है। गंगापुर सिटी और करौली के बाईपास घनी आबादी वाले इलाकों में कम मोड़ से बचने के लिए बनाए गए हैं। गड़करी ने कहा कि इस परियोजना से दोनों शहरों में भीड़भाड़ कम होगी। साथ ही सुचारू, सुरक्षित यातायात प्रवाह और पर्याप्त यात्रा समय की कमी सुनिश्चित करेगा।

CM भजनलाल ने व्यक्त किया आभार

राजस्थान के सीएम भजनलाल ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य, "उत्कृष्ट कनेक्टिविटी-विकसित भारत" के अनुरूप, इस सुंदर सौगात के लिए माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद और हार्दिक आभार प्रकट किया हैं।


 


हाल ही में करोड़ों की सौगात मिली

इससे पहले, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई और निर्माण के लिए 6621 करोड़ रुपये की अनुमति दी थी। बाद में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधरेगी। और राजस्थान की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। साथ ही, इस तरह का निवेश राज्य में रोजगार के अवसरों को भी बढ़ा देगा।