The Chopal

UP News : उत्तर प्रदेश के 2 जिलों में बनेगा नया हाईवे, 65 गावों की जमीन होगी अधिग्रहण

UP News: जल्द ही अलीगढ़ से आगरा का सफर आसान हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने भी फोरलेन निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह नया राजमार्ग अलीगढ़, हाथरस और आगरा के 65 गांवों से गुजरेगा। फिलहाल, डीपीआर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को नोएडा की निजी संस्था एसए इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से बनाया जा रहा है। 

   Follow Us On   follow Us on
अलीगढ़ से आगरा का सफर आसान हो जाएगा।

UP News: जल्द ही अलीगढ़ से आगरा का सफर आसान हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने भी फोरलेन निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह नया राजमार्ग अलीगढ़, हाथरस और आगरा के 65 गांवों से गुजरेगा। फिलहाल, डीपीआर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को नोएडा की निजी संस्था एसए इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से बनाया जा रहा है।

कितनी लेन की बनी है सड़क

अलीगढ़ से आगरा की दूरी लगभग 85 किमी है। इस सड़क को अभी दो लेन बनाया गया है। यह सड़क मडराक, सासनी, हाथरस, सादाबाद और खंदौली से आगरा को जोड़ती है। अलीगढ़ से आगरा पहुंचने में अभी भी ढाई से तीन घंटे लगते हैं। जाम भी लोगों की समस्या है। बीच में टोल भी दो स्थानों पर वसूला जाता है। ऐसे में लोगों ने लंबे समय से इसके फोर लेन बनाने की मांग की है।

ये पढ़ें - Bihar के इस जिले में होगा 2 नए हाईवे का निर्माण, अन्य कई जिलों में होगी बेहतर कनेक्टिविटी 

कितने गांव का अधिग्रहण 

इसका निर्माण भारतमाला परियोजना के पैकेज दो के तहत किया जाएगा। इंटर कारिडोर और आर्थिक रूप से इसका विकास होगा। एनएचएआई ने अपनी डीपीआर के लिए एक निजी संस्था का चयन किया है। अब प्रशासन से संबंधित गांव का एक चित्र भी मांगा गया है। इस मार्ग के निर्माण के लिए 65 गांवों से जमीन मिलनी चाहिए। इसमें अलीगढ़ की कोल व इगलास तहसील के 11 गांव, हाथरस की सासनी, हाथरस व सादाबाद तहसील के 51 गांव और आगरा की एत्मादपुर तहसील के तीन गांव शामिल हैं। अब प्रशासन इन गांवों को राजस्व मानचित्र पर दर्ज करने के लिए काम कर रहा है।

किन गांव से गुजरेगा यह हाइवे

अलीगढ़ जिले में कोल तहसील का बढ़ौली फतेह खां, बैरमगढ़ी, तोच्छीगढ़, कनौरा, हाजीपुर चौहटा, दयानतपुर रसीला,  मनोहरपुर कायस्थ, मईनाथ, समस्तपुर कीरत, इगलास का परीला, असरोई शामिल हैं. 

हाथरस जिले की सासनी तहसील के बसगोई, कोरना चमरुआ, बमनई, तिहाईया नगला कारवा, गदई, खजुरिया, लुहेटा खुर्द कला, सादाबाद तहसील के बिचपुरी, कजरोठी, मीरपुर, जगरार, छोर्रा गड़उआ, हर्दपुर, गढ़ी नंदराम, संदलपुर, नगला भीखा, अबूपुर, सिघर्र, देदामई, नहलोई, विघेपुर, जसराना, लरौटा, जिरोली, मोहरिया,नगला गढू,  हाथरस तहसील के बिछीया, मुंगसा, टुकसान, नगला मनी, बिसरांत, धतूरा खुर्द, नगला नंदराम, ककरावली, बिष्णुदास, केशरगढ़ी, मगतई, दौलताबाद, रामगढ़,  अदालपुर,नौगवां, दगशाह, ताजपुर, कुम्हेरी, सरोठ, कुरसंडा, गौंचा, सिसता, नसीरपुर, कंजौली 

आगरा जिले की एत्मादपुर तहसील के खंदौली सीटी, पंत खेरा, रामनगर खंदौली शामिल हैं.

ये पढ़ें - MP में यहां बनेगा नया चकाचक 6 लेन हाईवे, 145 गांवों की जमीन की जाएगी अधिग्रहण, बचेगा घंटों का सफऱ