The Chopal

UP News : उत्तर प्रदेश में भयंकर सर्दी का सितम, बच्चे से लेकर बूढ़े जवान सब हुए परेशान

UP weather news : इन दिनों उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, और कुछ लोगों का मानना है कि इतनी ठंड काफी सालों बाद हुई है। बारिश ने कुछ क्षेत्रों में कोहरे को कुछ राहत दी है, लेकिन तापमान भी गिर गया है, कुछ स्थानों में पारा 3 डिग्री तक गिर गया है, जिससे बच्चों और युवा लोगों को परेशानी हो रही है। 

   Follow Us On   follow Us on
 उत्तर प्रदेश में भयंकर सर्दी का सितम, बच्चे से लेकर बूढ़े जवान सब हुए परेशान

The Chopal, New Delhi : UP यानी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर प्रदेश के ज्यादातर जिलों सहित लखनऊ में भी जारी है। IMD ने बताया कि इन क्षेत्रों में लोग छोड़ रहे हैं क्योंकि अगले तीन से चार दिनों तक मौसम बदलने की संभावना नहीं है। रविवार और सोमवार को हल्की धूप (weather in UP) होगी, लेकिन पछुवा हवा चलने के कारण ठंड बढ़ेगी, मौसम विभाग (IMD) का कहना है।

ये पढ़ें - UP के इन 32 नए शहरों के लिए 23 जिलों के 84 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण 

राजधानी सहित पूर्वांचल और पश्चिम के लगभग 45 से अधिक जिलों में ठंड जारी रहेगी, मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया। लखनऊ सहित अनेक जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा की चेतावनी दी गई है। मेरठ सहित पश्चिम के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम था।

ये शहर रहा सबसे ठंडा-

मेरठ (up ke mausam ka haal) में रात का पारा सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। 16 जनवरी तक ठंड से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर पश्चिम से उठे चक्रवाती पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को प्रयागराज में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रात में भीषण गलन से लोग बेहाल रहे।

गुरुवार की रात रही सबसे ठंडी-

गुरुवार की रात सीजन (weather in UP) की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। सुबह चटक धूप खिली रही पर साथ में गलन भी बनी हुई थी।

आज छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार को घना कोहरा छा सकता है। पूर्वांचल में मौसम का रुख दोबारा बदलाव (up weather report) की ओर हो चला है। वाराणसी में गुरुवार की सुबह से कोहरे की जद में समूचा पूर्वांचल आ गया। इसकी वजह से सुबह से ही गलन का दौर शुरू हुआ जो दोपहर में मौसम का रुख बदलने तक कायम रहा। दिन भर धूप कोहरे की कैद से बाहर आई तो शाम होते ही गलन का दायरा और बढ़ चला।

एक हफ्ते तक रहेगा ठंड का प्रकोप

मौसम विभाग ने सप्ताह भर मौसम का यही रुख बने रहने की उम्मीद जताई है। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री (up me thand) अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो (weather in UP) सामान्य रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 97 फीसद और न्यूनतम 84 फीसद दर्ज की गई।

ये पढ़ें - Split Air Conditioner : ऑफ सीजन में 1.5 टन AC के आधे हुए दाम, धड़ाधड़ खरीद रहे लोग